स्वस्थ जीवनशैली के लिए टिप्स | tips for healthy Lifestyle

स्वस्थ जीवनशैली के लिए टिप्स | tips for healthy Lifestyle

Healthy Lifestyle

 

अधिकतर लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि स्वस्थ जीवनशैली कैसे जिएं अथवा खुद को कैसे फिट रखें। काम – धंधे और नौकरी की वजह से आदमी खुद का ख्याल रखना भूल गया है। प्राथमिकता आपकी सेहत नहीं, उन काम – धंधों या नौकरी की है जिनमें लोग दिन – रात लिप्त रहते हैं। लिहाजा शरीर बहुत सी बीमारियों से ग्रसित होने लगता है। अपने इस स्वस्थ जीवनशैली के लिए टिप्स | tips for healthy Lifestyle से हम महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

अपने काम – धंधे, नौकरी और बिजनेस आदि के साथ – साथ क्या आप अपने लिए थोड़ा समय दे सकते हैं। यदि आप तंदुरुस्त रहेंगे तभी तो उन महत्त्वपूर्ण कार्य को कर पाएंगे। अपने प्रोफेशन के साथ – साथ खुद को घातक बीमारियों से बचाव करके स्वस्थ जीवनशैली जी सकते हैं।

स्वस्थ जीवनशैली के लिए टिप्स | tips for healthy Lifestyle

बदलते युग ने हम सबकी जीवनशैली को प्रभावित किया है। लोगों के खान – पान, रहन – सहन और काम – काज के तरीके भी बदल गए हैं। सेहतमंद और प्राकृतिक चीजों की जगह प्रोसेस्ड और कृत्रिम चीजों ने ले ली है।

फिर भी यदि आप थोड़ी सावधानी बरतें और छोटी – छोटी बातों पर ध्यान दें तो खुद को हेल्दी रख सकते हैं। आइए नीचे कुछ महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए हैं जिनको अमल में लाकर आप healthy Lifestyle का आनंद ले सकते हैं:-

स्वस्थ जीवनशैली के लिए 10 महत्त्वपूर्ण टिप्स | 10 important tips for a healthy lifestyle

Tips for healthy Lifestyle

1. सुबह जल्दी उठें | wake up early in the morning

अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी है। सुबह जल्दी उठने के कई सारे फायदे हैं। जैसे: आप अपना पूरा दिन ठीक से मैनेज कर सकते हैं, जिसमें आप खुद के लिए समय दे सकते हैं। आजकल सबसे बड़ी समस्या यह है किसी के पास खुद के लिए टाइम नहीं है।

आदमी नौकरी आठ घंटे की वजाय बारह घंटे भी कर लेता है लेकिन खुद के लिए समय नहीं है। यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास पर्याप्त समय होता है। ड्यूटी जाने से पहले आप खुद को टाइम दें। व्यायाम या जॉगिंग करें, ध्यान अथवा योग करें। इन्हें नियमित करें और अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

2. गुनगुने या नॉर्मल पानी से करें दिन की शुरुआत | start the day with lukewarm or normal water

सुबह उठकर दो से तीन गिलास गुनगुना या नॉर्मल पानी पिएं। फ्रिज का ठंडा पानी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरे दिन में कम से कम तीन से पांच लीटर पानी पिएं (खासकर गर्मियों में)। अधिक पानी पीने से शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थ (टॉक्सिक) बाहर निकलने में मदद मिलती है। गुनगुना पानी आपको मोटापे से दूर रखता है। गुनगुने पानी से weight lose में भी मदद मिलती है।

खाना खाने से दस मिनट पहले एक गिलास पिएं। खाना खाते समय पानी न पिएं। यदि हिचकी आए या फिर मिर्च लगने पर एक घूंट पानी पी सकते हैं। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज करें। खाना खाने के आधा या एक घंटे बाद ही पानी पिएं। पानी हमेशा बैठकर पिएं। सही मात्रा और सही तरीके से पानी पीने से पेट की बीमारी जैसे अपच और बदहजमी से निजात मिलती है।

3. व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं | make exercise a part of your daily routine

Exercise for healthy Lifestyle

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए अपनी आदतों में बदलाव करना जरूरी है। यदि आप स्वस्थ्य और निरोगी रहना चाहते हैं तो व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सुबह उठकर हल्का – फुल्का व्यायाम अवश्य करें और इसे नियमित तरीके से करें।

व्यायाम की जगह टहलना चाहते हैं तो भी ठीक है लेकिन औसत चाल की अपेक्षा दुगुनी गति से टहलें। इससे आपकी कैलोरी अधिक बर्न होती है जिससे आपका कोलेस्ट्रोल लेवल नियंत्रित रहता है। मोटापा नहीं बढ़ेगा और आप पूरे दिन चुस्त – दुरुस्त रहेंगे। 

4. ध्यान और योग भी हैं लाभप्रद | meditation and yoga are also benificial

Yoga for healthy Lifestyle

ध्यान एक ऐसा मार्ग है जो स्वास्थप्रद जीवनशैली को सुधारने में मदद करता है। दिन में कम से कम एक बार ध्यान अवश्य करें। आप स्वयं ध्यान (meditation) को शुरू कर सकते हैं या फिर विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। विशेषज्ञ आपको ध्यान के गहरे अनुभव करने में सहायता करेगा।

इसे भी पढ़ें : ध्यान कैसे करें | how to meditation

मेडिटेशन एक साधारण तरीका है जिससे एकाग्रता विकसित होती है। और एकाग्रता (concentration) से आपका फोकस बढ़ता है। फोकस से कार्यक्षमता (efficiency) बढ़ती है जो आपकी उत्पादकता (productivity) को बढ़ाती है। और बढ़ी हुई उत्पादकता से संतुष्टि (satisfaction) मिलती है।

Read it : योग से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं

5. सुबह का नाश्ता है जरूरी | breakfast in the morning is a must

Healthy breakfast for healthy Lifestyle

सुबह का नाश्ता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इससे आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलती है जो आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए बहुत आवश्यक है। आज के जमाने में लोगों का खाने का नजरिया बदल गया है। 

सुबह का नाश्ता हैवी और पोषण वाला होना चाहिए। यदि आप वर्कआउट करते हैं तो खुद ब खुद आप हैवी नाश्ता करना चाहेंगे। क्योंकि शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा चाहिए। लोगों में चाय का चलन चल गया है जो आपकी दिनचर्या को खराब करता है। चाय से भूख कम लगती है जिससे कि शरीर को जो पोषण चाहिए वो नहीं मिल पाते। नाश्ते में ताजे फल और सुखी मेवा (dry fruits) को शामिल करें।

6. सक्रिय रहें | remain active

Healthy Lifestyle के लिए खुद में सक्रियता बनाए रखें। आप जहां भी काम करते हैं वहां हमेशा समय पर पहुंचे। यदि आपका काम ऑफिशियल है या चेयर पर बैठने का है तो बीच – बीच में खड़े होते रहें। कोशिश करें कमर को सीधा करके बैठने की। हाथ – पैर और गर्दन को भी बीच – बीच में हिलाते रहें।

लगातार एक ही जगह बैठे रहने से आपको आलस आयेगा और पेट भी बढ़ सकता है। खुद को स्लिम और अट्रैक्टिव रखने के लिए लोग तो जिम और वर्कआउट करते हैं। यदि आपका पेट निकल जायेगा तो शायद आपको भी अच्छा नहीं लगेगा। ये लेख स्वस्थ जीवनशैली के लिए टिप्स | tips for healthy Lifestyle खुद को स्वस्थ रखने के बारे में है।

एक बार अगर पेट की चर्बी या शरीर का वजन बढ़ जाए तो फिर उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए खुद को सक्रिय रखें, काम में आलस नहीं करें। इससे आपका काम में भी मन लगेगा और अपने सुपीरियर के भी विश्वासपात्र बने रहेंगे। 

7. स्वास्थ्यप्रद भोजन | healthy food

Healthy food for healthy Lifestyle

पेट भरने के लिए और जीभ के स्वाद के लिए आदमी कुछ भी उल्टा पुल्टा खाता रहता है। जीवित रहने के लिए खाएं न कि खाने के लिए जिएं। आपके शरीर को इतने चटपटे और स्वादिष्ट भोजन की भी जरूरत नहीं है। पोषण से भरपूर सही मात्रा में भोजन, यदि सही समय पर और सही तरीके से खाया जाए तो आपका शरीर स्वस्थ और निरोगी रहेगा।

दोपहर के खाने में आप दाल, रोटी, चावल, हरी सब्जी, सलाद और दही को शामिल करें। थोड़ी – थोड़ी सब चीज खाएं और दोपहर का खाना नाश्ते से हल्का होना चाहिए। डिनर में लंच से भी कम खाना खाएं। शाम का खाना आपके सोने से दो घंटे पहले होना चाहिए। ये छोटी छोटी बातों को यदि आप ध्यान में रखते हैं तो हमेशा स्वस्थ और निरोगी रहेंगे। 

8. नींद कैसी और कितनी चाहिए | sleeping quality and quantity

जब भी हमें थकान और आलस महसूस होता है तो सबसे पहले ख्याल आता है कि थोड़ा आराम कर लें। ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिए होता है – जब हमारी नींद पूरी नहीं होती, पेट में कब्ज, शारीरिक कमजोरी या कोई और कारण हो सकते हैं।

एक स्वस्थ शरीर के लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद चाहिए। नींद की गुणवत्ता (quality) क्या है यानी आप जो नींद ले रहे हैं वो कितनी गहरी है। यदि आप किसी प्रकार के तनाव (stress) से ग्रसित हैं तो गहरी नींद नहीं ले सकते। ऐसी स्थिति में लोग नींद के लिए नशीले पदार्थों का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

नियमित ध्यान क्रिया से तनाव के हार्मोन कम हो जाते हैं जिससे कि मन शांत हो जाता है और नींद गहरी हो जाती है। ध्यान क्रिया से आप नींद की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। नींद की गुणवत्ता भी एक महत्त्वपूर्ण कारक है जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।

9. अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं | increase your immunity

बदलते मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी – जुकाम पकड़  लेता है। ऐसे में सावधानी बरतें। आप अपनी प्रतिरोधक क्षमता का पता स्वयं लगा सकते हैं। आप साल में कितने बार बीमार पड़ते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता आपकी इन बीमारियों से रक्षा करती है। अगर आपका प्रतिरक्षा तंत्र (immune system) कमजोर है तो उसे बेहतर किया जा सकता है

पोष्टिक खाना खाएं, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, मैदा, चीनी और अधिक नमक के सेवन से बचें। खाना चबाकर खाएं और साबुत व अंकुरित अनाजों का सेवन करें। नियमित योग, व्यायाम और ध्यान को अपनाएं। इनसे एक स्तर पर आपका प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है और बीमारियों की संभावना कम हो जाती है। दूसरे स्तर पर यदि आप बीमार हैं तो स्वस्थ होने की प्रक्रिया तीव्र हो जाती है।

10. नशीले पदार्थों का सेवन न करें | do not consume drugs

बहुत से युवा नशीले पदार्थों को शौक के तौर पर शुरू करते हैं। धीरे – धीरे यह उनकी आदत में शामिल हो जाता है। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से श्वांश संबंधित बीमारियां होती हैं। दिल और फेफड़ों की बीमारी इसमें शामिल हैं। शराब का इस्तेमाल करने से लीवर से संबंधित बीमारियां हो जाती हैं।

स्वस्थ जीवनशैली के लिए नशीली चीजों से दूर रहें। ये आपका स्वास्थ्य खराब करती हैं। नशीली चीजों के सेवन से समाज में आपकी छवि खराब होती है। जिससे आप समाज में सम्मानपूर्वक जीवन नहीं जी सकते। घर – परिवार और आपके बच्चों पर भी इनका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए नशीले पदार्थों के सेवन से बचें।

दोस्तो, आपको हमारा ये (स्वस्थ जीवनशैली के लिए टिप्स | tips for healthy Lifestyle) लेख कैसा लगा। आपने “हेल्थ इज वेल्थ” वाली कहावत तो जरूर सुनी होगी। दोस्तो स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

आप सब स्वस्थ रहें और अपने मुकाम को हासिल करें, यही हमारा उद्देश्य है। येे जानकारी कैसी लगी आप सबको, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आपके कमेंट हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। यदि आपको हेल्दी लाइफ स्टाइल के बारे में जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों को जरुर शेयर करें।

— 🙏 धन्यवाद 🙏

6 thoughts on “स्वस्थ जीवनशैली के लिए टिप्स | tips for healthy Lifestyle

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *