Visualization for meditation | विजुलाइजेशन कैसे करें?

Visualization for meditation in hindi | विजुलाइजेशन कैसे करें?

Visualization for meditation | विजुलाइजेशन कैसे करें?

नमस्कार दोस्तो, विजुलाइजेशन हमारे मानसिक स्थिति का वह चित्रण है जिसे हम देखते या महसूस करते हैं। यह ठीक उसी प्रकार होता है जैसे कि चीजें वास्तविक होती हैं। विजुलाइजेशन क्या है और यह कैसे काम करता है? इसके बारे में हम अपने इस लेख “Visualization for meditation in hindi | विजुलाइजेशन कैसे करें?” में जानेंगे।

यह एक ऐसी कल्पनाशक्ति है जो हमारे विचारों को आकार प्रदान करती है। जिसे इंसान अपनी कार्यक्षमता से भौतिक रूप में प्राप्त करता है। और ऐसा ही होता है। पहले चीजें हमारे विचारों में गठित होती हैं और फिर भौतिक रूप में।

अब अगर बात meditation की जाए तो यह एक प्रक्रिया है जिससे मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। रेगुलर ध्यान लगाने से तनाव को दूर किया जा सकता है और विचलित मन को शांति प्रदान होती है। एकाग्रता शक्ति, अच्छी नींद, शरीर की प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि और ऐसे अनेकों फायदे हैं जो meditation से होते हैं।

What is visualization | विजुअलाइजेशन क्या है?

Visualization

मानसिक तस्वीर देखना (visualization) एक ऐसी प्रक्रिया है, जो सभी महान उपदेशक सदियों से सिखाते आ रहे हैं। वर्तमान युग के सभी उपदेशक भी यही करते हैं। 1912 में चार्ल्स हानेल ने “The master key system” पुस्तक लिखी थी। इस पुस्तक में इन्होंने मानसिक तस्वीर देखने में निपुण बनने के लिए चौबीस साप्ताहिक अभ्यास बताए हैं।

Visualization की प्रक्रिया की प्रबल शक्ति का कारण यह है कि जब आपके दिमाग में मनचाही चीजों के साथ आपकी तस्वीर उत्पन्न होती है, तो आपके मन में ऐसे विचार और भाव जाग्रत होते हैं, जैसे वे चीजें अभी आपके पास हों। मानसिक तस्वीर देखना मूलतः प्रबल घनीभूत विचार है और इससे वास्तविक तस्वीर जितनी ही सशक्त भावनाएं उत्पन्न होती हैं।

हर कोई विजुलाइजेशन करता है। यह दो प्रकार की हो सकती है। सकारात्मक और नकारात्मक विजुलाइजेशन। जिसे हम visualize करते हैं और उसे भौतिक रूप में पा लेते हैं। जो परिणाम आपके लिए फायदेमंद और हितकारी होते हैं उन्हें सकारात्मक विजुलाइजेशन कह सकते हैं। और नकारात्मक visualization वो हैै जिसे हम नहीं चाहते हुए भी पा लेते हैं। अथवा नकारात्मक दिशा में सोचते हुए जिसे प्राप्त करते हैं।

What is meditation | ध्यान क्या है?

ध्यान एक ऐसी मुद्रा है जिसमें विश्रामवस्था में बैठकर एवं एकाग्रचित्त होकर मन को शांत किया जाता है। अपनी इंद्रियों को वश में करने का यह एक बेहतर विकल्प है। Meditation के जरिए न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ्य रहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : How to do meditation | ध्यान कैसे करें?

Visualization ध्यान क्रिया को और भी ज्यादा सशक्त तथा प्रभावशाली बना देता है। जिस प्रकार ठहरे हुए पानी में सतह को आसानी से देखा जा सकता है ठीक उसी प्रकार मेडिटेशन द्वारा अपने विचारों और श्वांस को महसूस किया जा सकता है।

ध्यानमुद्रा में बैठकर विजुलाइज करें कि आपने वो सब पा लिया है जिसकी आपको चाहत थी। ये बहुत ही सशक्त प्रक्रिया है। लॉ ऑफ अट्रैक्शन इसे जरूर पूरा करेगा, क्योंकि जिस प्रकार की फ्रीक्वेंसी आप ब्रह्मांड को भेजते हैं, उसी के अनुरूप परिणाम हमें प्राप्त होते हैं।

Power of visualization techniques | विजुलाइजेशन शक्ति।

प्रबल मानसिक तस्वीर देखते समय आप उस सशक्त frequency को ब्रह्मांड में भेजते हैं। आकर्षण का नियम उस सशक्त संकेत को पकड़ लेगा और उन तस्वीरों में दिखने वाली चीजों को उसी रूप में आप तक पहुंचा देगा, जिस रूप में आपने उन्हें अपने दिमाग में देखा था।

आविष्कारकों और उनके आविष्कारों के बारे में सोचें। राइट बंधुओं और हवाई जहाज। जॉर्ज ईस्टमैन और फिल्म। थॉमस एडीसन और बिजली का बल्ब। अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और टेलीफोन।

हर चीज के आविष्कार और रचना का तरीका यह था कि व्यक्ति ने पहले अपने मन में उसकी तस्वीर देखी। उसने स्पष्ट तस्वीर देखी। जब वह तस्वीर उनके मस्तिष्क में बैठ गई तो ब्रह्मांड की सारी शक्तियां उस चीज को दुनिया में ले आईं।

ये लोग रहस्य जानते थे। अदृश्य मन इन लोगों की पूर्ण आस्था थी। ये ब्रह्मांड का लीवरेज करने और अविष्कार को मूर्त रूप में साकार करने की अपनी आंतरिक शक्ति को जानते थे। उनकी आस्था और कल्पना के कारण मानव जाति का विकास हुआ। हम हर दिन उनके रचनात्मक मस्तिष्क के आविष्कारों का लाभ उठाते हैं।

Quotes on visualization | विजुलाइजेशन कोट्स।

“मानसिक तस्वीर देखते समय जब आप अपने मस्तिष्क में कल्पना करें, तो हमेशा सिर्फ अंतिम परिणाम पर ध्यान केंद्रित करें।”
— माइक डूली।
“हर व्यक्ति मानसिक तस्वीर देखता है, चाहे उसे यह बात मालूम हो या न हो। मानसिक तस्वीर देखना सफलता का महान रहस्य है।”
“हम सभी में इतनी ज्यादा शक्तियां और संभावनाएं हैं कि हमें उनका एहसास ही नहीं है। मानसिक तस्वीर देखना इन्हीं महानतम शक्तियों में से एक है।”
—जेनेवीव बेहरेंड (1881-1960)

“कल्पना ही सब कुछ है। यह जीवन के आगामी आकर्षणों का पूर्वदर्शन है।”

— अल्बर्ट आइंस्टाइन (1879-1955)

“कोई भी चीज आपकी तस्वीर को साकार होने से नहीं रोक सकती, सिवाय उस शक्ति के जिसने उसे उत्पन्न किया था — यानी आप।”

— जेनेवीव बेहरेंड

“मस्तिष्क जिस चीज की कल्पना कर सकता है, उसे यह हासिल भी कर सकता है।”

— डबल्यू क्लीमेंट स्टोन (1902 – 2002)

“मांगो और तुम्हें मिल जायेगा; खोजो और तुम पा लोगे; खटखटाओ और तुम्हारे लिए दरवाजा खुल जायेगा।”

— मैथ्यू 7:7

Effective visualization techniques | प्रभावशाली विजुलाइजेशन तकनीक।

जीवन में इंसान जो भी लक्ष्य निर्धारित करता है तो उन्हें पाने के लिए योजनाएं भी बनाता है। और ये सच है कि जब तक आप किसी भी कार्य को करने की कोई योजना नहीं बनाओगे तब तक उसे हासिल करना मुश्किल है।

ये पूरी thought process आपके दिमाग में होती है। ये भी विजुलाइजेशन का ही एक पार्ट है। Visualization को इफेक्टिव बनाने की और भी कई टेक्नीक्स हैं जिन्हें आप आगे जानेंगे।

1. Visualization board or vision board | विजन बोर्ड।

Visualization board or vision board

एक विजन बोर्ड बनाएं, जिसके द्वारा अपनी कल्पनाओं को उड़ान भरने दें। आप जिन चीजों को चाहते हैं या अपनी जिंदगी को जैसा बनाना चाहते हैं, उसकी तस्वीर वहां पर लगा सकते हैं। अपने विजन बोर्ड को ऐसी जगह रखें जहां पर आप इसे रोज देखें।

उन चीजों को अपने पास होने की भावनाएं महसूस करें। जब आप उन चीजों को हासिल करलें तो हासिल करने के लिए कृतज्ञता महसूस करें। अब आप पुरानी तस्वीरों को हटाकर उन नई तस्वीरों को लगा सकते हैं , जिन्हें आप पाना चाहते हैं। मुझे आशा है कि विजन बोर्ड बनाने से दुनिया भर के माता – पिताओं और शिक्षकों को भी प्रेरणा (motivation) मिलेगी। 

2. Visualization techniques | मानसिक तस्वीर की तकनीक।

किसी विचार के सूत्रीकरण का सबसे सरल और स्पष्ट तरीका है इसकी तस्वीर देखना। अपने मन की आंखों से इसे उतनी ही स्पष्टता से देखना, जैसे यह साकार हो। आप आंख से सिर्फ वही देख सकते हैं जो बाहरी जगत में पहले से ही मौजूद हो।

इसी प्रकार आप मन की आंख से जो तस्वीर देख सकते हैं, वह पहले ही आपके मन के अदृश्य क्षेत्रों में मौजूद होती है। जो भी तस्वीर आपके मन में है, वह चाही गई अदृश्य चीजों का प्रमाण है। आप अपनी कल्पना में जो गढ़ते हैं वह आपके शरीर के अंग जितना ही वास्तविक होता है।

विचार वास्तविक होते हैं, वे एक दिन आपकी यथार्थवादी दुनिया में अवश्य प्रकट होंगे। बशर्ते आपको अपनी मानसिक तस्वीर के प्रति निष्ठावान रहना होगा।

3. Art of Meditation | ध्यान की कला।

आज अधिकतर लोग ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करते जा रहे हैं। तनाव और अवसाद आदि को कम या दूर करने के लिए लोग ध्यान क्रिया का सहारा लेते हैं। बहुत से फिजिशियन और मानसिक रोग विशेषज्ञ ध्यान क्रिया को अपनाने की सलाह भी देते हैं। meditation से आत्म विश्वास बढ़ता है जिससे आप अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं। 

How to visualize what you want | आप जो चाहते हैं उसे कैसे विजुलाइज करें?

Visualization for meditation

पहले आप यह निश्चित करें कि आप क्या चाहते हैं। यकीन करें कि आप इसे पा सकते हैं। यकीन करें कि आप इसके हकदार हैं और यकीन करें कि यह आपके लिए संभव है।

हर रोज कुछ समय के लिए अपनी आंखें बंद करके मानसिक तस्वीर (visualization) देखें कि आप जो पाना चाहते हैं, वह आपके पास है। इसके अपने पास होने की भावनाएं महसूस करें। इसके बाद उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जिसके लिए आप पहले से ही कृतज्ञ हैं और इसका सचमुच आनंद लें। 

Visualization for meditation | विजुलाइजेशन कैसे करें?

Creative visualization | रचनात्मक विजुलाइजेशन।

जब कोई इंजीनियर पुल या अंतरिक्ष यान बनाता है, तो वह किसी जानी पहचानी तकनीक या तरीकों से समस्या को हल करता है। ये तकनीकें, योग्यताएं और तरीके सीखने पड़ते हैं। इसी तरह आपके जीवन को भी नियंत्रित और निर्देशित करने की जानी – पहचानी तकनीकें, योग्यताएं और तरीके हैं। ये तरीके और तकनीकें मूलभूत हैं।

गोल्डन ग्रेट ब्रिज बनाने से पहले इंजीनियरों को गणित के सिद्धांत, दबाव और तनाव को समझना था। दूसरा कदम उन्हें अपने मस्तिष्क में खाड़ी पर उत्कृष्ट पुल की मानसिक तस्वीर (visualization) बनानी थी। तीसरा कदम उस तस्वीर को साकार करने के लिए आजमाए हुए और समय सिद्ध तरीकों का इस्तेमाल करना था। जब ये तीनों कदम पूरे हो गए, तो पुल बन गया और कार चलाने वालों की कई पीढ़ियां इसके पार जाने लगीं। 

Science of true prayer | सच्ची प्रार्थना का विज्ञान।

विज्ञान का अर्थ संयोजित, व्यवस्थित और क्रमबद्ध ज्ञान है। आइए सच्ची प्रार्थना के बारे में ज्यादा गौर से सोचें। यह ज्ञान जीवन के बुनियादी सिद्धांतों के बारे में है। इसमें उन तकनीकों और प्रक्रियाओं का वर्णन है, जो आपके या अन्य किसी व्यक्ति के जीवन में प्रदर्शित की जा सकती हैं। जो पूरे विश्वास से उन्हें लागू करता है।

आपकी तकनीक या प्रक्रिया और इसके पीछे का विज्ञान, आपकी मानसिक तस्वीर (visualization) या विचार पर आपके रचनात्मक मन की निश्चित प्रतिक्रिया है। आपको पूरे विश्वास से मांगना होगा, तभी आपको मिलेगा। आपका मन विचार से वस्तु की ओर चलता है। जब तक मन में तस्वीर नहीं होगी, तब तक मन नहीं चल सकता, क्योंकि आगे बढ़ने के लिए कुछ नहीं होगा।

आपकी प्रार्थना, जो आपका मानसिक कर्म है, को पहले आपकी मानसिक तस्वीर (visualization) को बनाना होगा। तभी आपके अवचेतन की शक्ति (power of subconscious mind) इस पर काम कर सकती है और इसे साकार कर सकती है। आपको अपने मस्तिष्क में स्वीकृति के बिंदु पर पहुंचना होगा, अविवादित और पूर्ण स्वीकृति।

नमस्कार दोस्तो,

आशा करता हूं कि विजुलाइजेशन के बारे में हमारी (Visualization for meditation | विजुलाइजेशन कैसे करें?) पोस्ट आपको पसंद आई होगी। आपको ये आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। आपके कमेंट हमारे लिए महत्त्वपूर्ण होते हैं। आपके कमेंट हमें मोटिवेट करते हैं और आगे के लिए गलतियों में सुधार करने के लिए भी। यदि आप चाहें तो इसे अपने दोस्तों को शेयर भी कर सकते हैं।

—🙏 धन्यवाद🙏

5 thoughts on “Visualization for meditation | विजुलाइजेशन कैसे करें?

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *