सुबह टहलने के फायदे | morning walk benefits

सुबह टहलने के फायदे | morning walk benefits

Morning walk benefits

सुबह टहलने के फायदे | morning walk benefits

पैदल चलने के बड़े ही फायदे हैं। क्या आप जानते हैं कि सुबह टहलने से मधुमेह और मोटापे जैसी बीमारी से बच सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख (सुबह टहलने के फायदे | morning walk benefits) में बताते हैं मॉर्निंग वॉक के फायदे।

आज लगभग सभी के पास बाइक या कार जरूर है। लोग छोटे से काम या थोड़ी दूर भी पैदल नहीं चलना चाहते। आपकी आधे घंटे की morning walk आपको गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है।

सुबह की सैर से आपका शरीर सक्रिय रहता है और शरीर सक्रिय रहने से मूड अच्छा रहता है। और यदि आप बीमारियों की पहुंच से दूर रहना चाहते हैं तो अपने मूड को भी ठीक रखें।

तो आज ही नियम बनाएं और पैदल चलना शुरू करें। इसमें बहुत ज्यादा effort और मेहनत की आवश्यकता नहीं है। ये तो हम सब करते हैं और कर सकते हैं। बस जरूरत है तो आपके दृढ़ निश्चय और माइंडसेट की। तो आइए मॉर्निंग वॉक के फायदों पर नजर डालते हैं-

सुबह टहलने के सत्रह फायदे | 17 benefits of walking in morning

Morning walk benefits

1. मधुमेह को नियंत्रित करें | control diabetes

हमारे देश में करोड़ों की तादाद में लोग मधुमेह जैसी घातक बीमारी से पीड़ित हैं। यदि आप इस घातक बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको रोजाना पैदल चलने की आदत डालनी होगी।

दरअसल पैदल चलने से शरीर इन्सुलिन का इस्तेमाल सही तरीके से कर पाता है। नियमित व प्रत्येक दिन आधे घंटे walking करने से शरीर में मौजूद ब्लड शुगर कम होता है।

अगर आप diabetes जैसी गंभीर समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो खाना खाने के बाद कुछ देर तक टहलें। नियमित walk करने से आप टाइप – 2 diabetes के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

2. दिमाग को तरोताजा रखें | keep the mind fresh

सुबह की ताजी हवा में ऑक्सीजन की मात्रा का स्तर सबसे ज्यादा होता है। जब आप morning walk पर निकलते हैं तो इस शुद्ध हवा से आपका शरीर अधिकतम ऑक्सीजन को अवशोषित करता है। फलस्वरूप आपका दिमाग पूरे दिन तरोताजा रहता है।

आपके प्रत्येक अंग को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। सुबह की ताजी हवा आपकी आंखों को भी ताजगी प्रदान करती है। आप evening walk भी कर सकते हैं लेकिन शुद्ध ऑक्सीजन का फायदा morning walk से मिल सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो सप्ताह में दो घंटे पैदल चलकर ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को 30% तक कम किया जा सकता है।

3. ब्लड प्रेशर को मेंटेन करे | maintain blood pressure

रोजाना टहलने से आपका रक्त संचार ठीक से होता रहता है। जिससे आपका हृदय स्वस्थ रहता है और सुचारू रूप से कार्य करता है।

प्रतिदिन बीस से तीस मिनट तक सुबह टहलने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। अगर किसी व्यक्ति को श्वांस लेने में दिक्कत होती है, ऐसे लोगों को भी walk करने से आराम मिलता है।

4. मांसपेशियां होती हैं मजबूत | strong muscles

Strong muscles

Daily walk करने से आपके शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही साथ हड्डियां मजबूत होती हैं और उनकी डेंसिटी बढ़ती है। दिन में आप अपनी सुविधानुसार morning walk या evening walk कर सकते हैं।

मांसपेशियां मजबूत रहने से आपके अंदर पूरे दिन पर्याप्त ऊर्जा रहती है। जिससे आप अपना कोई भी कार्य मन लगाकर full energy के साथ कर सकते हैं। 

5. मानसिक स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक | beneficial for mental health

सुबह का वातावरण एकदम शांत और स्वच्छ होता है, जिसमें ऑक्सीजन की मात्रा भरपूर होती है। इस समय पर टहलने से हमारे मस्तिष्क और शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है।

Walking करते समय रक्त संचार की प्रक्रिया तीव्र और सुचारू ढंग से होती है। इस दौरान शुद्ध ऑक्सीजन रक्त संचार के माध्यम से हमारे मस्तिष्क के साथ साथ प्रत्येक अंग तक पहुंचती है। जिससे आपका मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। इस प्रकार आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

इसे भी पढ़ें : मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के सात सूत्र

6. दिल बने स्वस्थ और मजबूत | healthy and strong heart

Healthy and strong heart

आम चलने फिरने की तुलना में हमारा दिल walking के समय अधिक तेजी से धड़कता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन तीव्रता से होने लगता है। इस प्रकार आपके हृदय की सभी मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

आपका हृदय अधिक ब्लड को पम्प कर पाता है। प्रत्येक छोटे – छोटे अंग तक ब्लड सर्कुलेशन होता है। ऐसे में पुराने ब्लॉकेज खुलने की संभावना होती है और बाद में भी ब्लॉकेज से सबंधित समस्याएं नहीं रहती हैं।

नॉर्मल walking की अपेक्षा ब्रिस्क वॉक ज्यादा फायदेमंद है। इस प्रकार आपका दिल स्वस्थ और मजबूत बनता है। और हृदय संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

7. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है | regulates cholesterol

जिन लोगों को cholesterol की समस्या है उन्हें टहलना बहुत ही आवश्यक है। उच्च कोलेस्ट्रॉल सबसे ज्यादा दिल को प्रभावित करता है। इसलिए कोलेस्ट्रोल के मरीजों को सक्रिय रहना बहुत जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए walking एक आसान उपाय है। उच्च कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए तेजी से टहलें (brisk walking) करें।

तेजी से टहलने वाले लोग दौड़ने वाले लोगों की तरह ही कैलोरी बर्न करते हैं। खाना खाने के बाद थोड़ी देर जरूर टहलें। इससे कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में मदद मिलेगी। 

8. मोटापा कम होता है | reduce obesity

टहलने के जादुई फायदे हैं। Walking से जिसका वजन ज्यादा है उसका कम होता है और जिसका कम है उसका ज्यादा होता है। ज्यादा होने का मतलब नियंत्रित होने से है।

जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए वाकिंग एक आसान और प्रभावी तरीका है। जिन लोगों को अपने मोटापे से जल्दी छुटकारा पाना है उन्हें morning walk और evening walk दोनों समय करना चाहिए।

आप Walking करते समय सामान्य गति से तेज चलें। तेज गति से टहलना (brisk walk) आपके मोटापे से जल्द राहत देने में मदद करता है। साथ ही साथ खाने पर नियंत्रण करके भी मोटापे को कम किया जा सकता है।

9. पाचन क्रिया को दुरुस्त करे | improve digestion

अपच और बदहजमी बहुत सारी बीमारियों को जन्म देती हैं। जिसे ये बीमारियां होती हैं वे व्यक्ति पूरे दिन सुस्त और चिंतित रहते हैं। जिन लोगों को इस प्रकार की समस्या है उन्हें जल्दी से टहलना शुरू कर देना चाहिए।

Walking एक ऐसा आसान उपाय है जिससे आपके शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। इनमें digestion की भी बीमारी है जो आपके वाकिंग करने से ठीक हो जाती है। ये आपकी आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

शरीर के लिए एक्टिविटी बहुत जरूरी है। इंसान मूलभूत सुविधाओं के मिलने से बहुत आलसी होता जा रहा है। इसलिए उसका शरीर अनेकों प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए वॉकिंग बहुत जरूरी है।

10. स्मरण शक्ति होती है बेहतर | memory improves

Morning walk से आपके मस्तिष्क को शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। यह ऑक्सीजन ब्लड सर्कुलेशन के साथ आपके मस्तिष्क की प्रत्येक मसल्स तक पहुंचती है। जिससे आपके मस्तिष्क की सभी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मेमोरी इंप्रूव होती।

पहले की अपेक्षा आपकी स्मरण शक्ति और बेहतर होती है। आपके अंदर रचनात्मकता विकसित होती है जिससे आप नए नए विचारों को जन्म देते हैं। पहले की अपेक्षा आप ज्यादा बातों और घटनाओं को याद रख सकते हैं। सप्ताह में कम से कम तीन बार यदि आप 40 – 40 मिनट तक वॉक करते हैं तो इससे आपकी यादाश्त बेहतर होगी।

11. हड्डियां मजबूत होती हैं | strong bones

Walking करने या दौड़ने से हड्डियों पर दबाव पड़ता है, जिससे हड्डियों का घनत्व (density) बढ़ता है। और इस तरह हड्डियां (bones) मजबूत होती हैं।

नियमित टहलने से हमारे सभी ज्वाइंट्स अच्छे बने रहते हैं। सप्ताह में चार घंटे पैदल चलने से उनमें 43% फ्रैक्चर का खतरा कम हो जाता है। और आर्थ्राइटिस की संभावना को भी कम किया जा सकता है। 

जिन लोगों में मोटापे की समस्या होती है उन्हें बढ़ती उम्र के साथ उठने – बैठने में परेशानी होती है। ऐसे में आपके लगातार वॉकिंग करने से वजन संतुलित रहता है और हड्डी व ज्वाइंट्स मजबूत होते हैं।

12. लंबी उम्र के लिए | for longevity

Brisk walk यानी तेज गति से चलने से आप बहुत सी ऐसी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। जो आपको मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बना देती हैं।

एक रिसर्च के मुताबिक रोजाना 30 से 40 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करने से आप अपनी उम्र में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : योग से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं।

रोजाना टहलने से आप इन बीमारियों से बचेंगे और स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ रहकर आप उस लंबी उम्र को जी सकते हैं जो बीमारियों से पीड़ित नहीं जी पाते हैं।

13. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए | increase immunity

विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन आधे घंटे की walking शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। Daily walk करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ अंदर से भी मजबूत रहता है।

इस दौरान शरीर के सारे अंग क्रियाशील रहते हैं, जिससे वे मजबूत बनते हैं। प्रतिदिन की वॉकिंग शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। 

Read it also : रोग प्रतिरोधक शक्ति को कैसे बढ़ाएं?

14. वजन कम करने में सहायक | weight lose

आधुनिक खान – पान से लोग बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हैं। वेट लॉस के लिए लोग न जाने क्या क्या नुस्खे अपनाते रहते हैं, तो कुछ दवाइयां खाते हैं।

बहुत से लोग वजन कम करने हेतु खाना ही बहुत कम कर देते हैं जिससे उन्हें कमजोरी आने लगती है। यदि आप जिम नहीं जा पा रहे हो और कसरत नहीं कर पा रहे हो तो परेशान न हों। वजन कम करने में walking बहुत ही कारगर है।

आप रोजाना सुबह या शाम को आधा घंटा टहलें। ये weight lose के लिए एक आसान और प्रभावी तरीका है। आप हर रोज आधे घंटे morning walk या evening walk जरूर करें। इससे आपका वजन नियंत्रित रहेगा।

15. तनाव कम करे | reduce stress

Stress free

यदि आप morning walk करते हैं तो आपको शुद्ध वातावरण मिलता है जो आपको भरपूर ऑक्सीजन देता है। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है तो सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देते हैं।

फलस्वरूप आपका शरीर और मस्तिष्क स्फूर्ति महसूस करते हैं। जिससे आपका तनाव कम (reduce stress) हो जाता है और आपका नया दिन उमंग भरा गुजरता है। इस तरह रोज 30 मिनट तक टहलने से तनाव को 36 % तक कम किया जा सकता है।

16. आंखों की रोशनी बढ़ाए | increase eyesight

सुबह टहलने के फायदों में एक और महत्वपूर्ण फायदा है आंखों की रोशनी के लिए। जब भी आप morning walk पर जाते हैं तो किसी पार्क में ओस वाली हरी घास पर नंगे पांव टहलें।

सुबह – सुबह ओस से भीगी हरी घास पर टहलने से आपकी आंखें तारोताजी रहती हैं। यदि आप इसे नियमित करते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी पहले से बेहतर हो सकती है। अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको morning walk जरूर करना चाहिए।

17. कैंसर के खतरे को कम करे | reduce the risk of cancer

एक नए शोध के अनुसार रजोनिवृत्ति (menopause) के पश्चात महिलाएं daily walk करके कैंसर से बच सकती हैं।

‘द अमेरिकन कैंसर सोसायटी’ के अनुसार जो महिलाएं प्रतिदिन आधे से एक घंटे टहलती हैं वे स्तन कैंसर की संभावना को कम कर सकती हैं। 

दोस्तो,

टहलने के और भी बहुत से फायदे हैंं, यदि आप इन्हें जानना चाहते हैं तो वॉकिंग करना शुरू करें। आप खुद walking की अनेकों अच्छाइयों का अनुभव करेंगे। हमने अपनी इस पोस्ट (सुबह टहलने के फायदे | morning walk benefits) में महत्त्वपूर्ण फायदों पर प्रकाश डाला है।

आपको ये जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट में जरुर बताएं। आपके कमेंट हमारे लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण हैं। यदि ये जानकारी आपको अच्छी लगे तो अपने दोस्तों को जरुर शेयर करें।

—🙏 धन्यवाद 🙏—

One thought on “सुबह टहलने के फायदे | morning walk benefits

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *