अवचेतन मन की शक्तियां | Power of subconscious mind.

अवचेतन मन की शक्तियां | Power of subconscious mind.

Subconscious mind

मस्तिष्क | Brain

आपका मस्तिष्क एक है लेकिन इसमें होने वाली क्रियाओं के दो स्पष्ट एवम् कार्यकारी भाग हैं। आपके मस्तिष्क के ये दोनों भाग एक – दूसरे से मूलतः भिन्न हैं। इन दोनों के अपने विशिष्ट गुण एवम् शक्तियां हैं जो कि एक – दूसरे से भिन्न हैं।

चेतन और अवचेतन मन | Conscious and subconscious mind

चेतन और अवचेतन मन को सरल भाषा में समझने के लिए आप इसे एक बगीचा मान लें और आप इसके माली हैं। आप अपने अवचेतन मन में विचारों के नए बीज बोते हैं। ज्यादातर समय आपको यह एहसास भी नहीं होता है कि आप ऐसा कर रहे हैं। बीज बोने वाली क्रिया आपकी आदतन सोच पर आधारित है। जैसा बीज आप अपने अवचेतन मन में बोते हैं, वैसी ही फसल आपको अपनी परिस्थितियों में काटनी पड़ती है।

कल्पना करें कि आपका अवचेतन मन एक उपजाऊ मिट्टी है जो हर तरह के बीजों को उगने में मदद करता है। चाहे वो बीज बुरे हों या फिर अच्छे। अगर आप अपने अवचेतन मन में कांटे तथा झाड़ियां बोते हैं तो आप को मीठे फल खाने को नहीं मिल सकते।

प्रत्येक विचार एक कारण है और प्रत्येक परिस्थिति एक परिणाम है। इसलिए अपने विचारों पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है क्योंकि इच्छित परिस्थितियां इसी प्रकार से प्राप्त हो सकती हैं।

अवचेतन मन | The subconscious mind

यदि आप अपने अवचेतन मन को प्राप्त करना चाहते हैं तो शांति और विश्वास से सद्भावना, समृद्धि और सही कर्म जैसे बीज आप अपने मन में बोना शुरू करें और इन्हें पूरी तरह से स्वीकार करें। इन अद्भुत बीजों को अपने मस्तिष्क के बगीचे में लगातार बोते रहें। निश्चित ही आपको बढ़िया फसल काटने को मिलेगी।

आप चाहे जहां भी रहते हैं, आपकी सामाजिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, आप देखेंगे कि अधिकांश लोग बाहरी दुनिया में जीते हैं। आप अपने चारों ओर देखें वास्तव में ऐसा ही होता है जबकि ज्यादा ज्ञानी एवम् सफल व्यक्ति अपने अंदर की दुनिया में जीते हैं। आंतरिक मन ही एक रचनात्मक शक्ति है। बाहर की दुनिया में आपको जो भी प्राप्त होता है, वह सब आपने अपने मनरूपी संसार में उत्पन्न किया है। ये सब आपके अवचेतन मन से संभव हुआ है।

“अधिकांश लोग अपनी परिस्थितियों से संघर्ष करके उन्हें बदलना चाहते हैं। अगर आप बाहरी परिस्थितियों को बदलना चाहते हैं तो आपको उनके कारणों को बदलना होगा जिनसे वे उत्पन्न हुई हैं। अगर आप कारणों को बदल देंगे तो परिणाम अपने आप बदल जाएंगे।”

आपकी सोच और अवचेतन मन | Your thinking and subconscious mind.

सामान्यतः आप प्रतिदिन जो भी सोचते हैं, बातें करते हैं या अपने चारों तरफ देखते हैं, उन सबका प्रभाव हमारे विचारों पर पड़ता है। हम जैसे वातावरण में रहते हैं या जैसे दोस्तों के साथ रहते हैं, वैसी ही हमारी सोच बन जाती है। फिर हम जाने – अनजाने में अच्छा – बुरा सब सोचते रहते हैं और ये क्रिया आपके साथ प्रतिदिन और हर घड़ी होती रहती है।

इसी दोहराव को आपका अवचेतन मन सच मान लेता है और उसे पूरा करने में लग जाता है। जो चीजें आप बार – बार करते हैं वे आपके अवचेतन मन में बैठ जाती हैं या रक्षित (save) हो जाती हैं। और उसी के अनुसार आपको परिणाम मिलते हैं।

आपके अवचेतन मन की शक्ति | The power of your subconscious mind.

आपका अवचेतन मन एक छुपे हुए खजाने की तरह है। जिस प्रकार कस्तूरी मृग, कस्तूरी को खोजने के लिए इधर – उधर भटकता रहता है जबकि कस्तूरी उसकी नाभि में रहती है। इसी प्रकार आज – कल हर इंसान भी अपने दुखों एवम् परेशानियों का हल बाहरी दुनिया में खोज रहा है जबकि ये सब आपके और हमारे अंदर ही है।

आपका अवचेतन मन इतना शक्तिशाली है कि ये सब कुछ करने में समर्थ है। इससे हम किसी भी बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। बस जरूरत है तो इस शक्ति को इस्तेमाल में लाने  वाली कला को सीखने की।

अवचेतन मन आपके चेतन मन की तरह तर्क नहीं कर पाता है और न वह आपके लिए क्या अच्छा है अथवा क्या बुरा है को समझ पाता है। वह तो आपकी सोच और आदेश पर अमल करता है। यदि आप अपने अवचेतन मन को नकारात्मकता का आदेश देते हैं तो वह उसे सही मान लेता है और उसे पूरा करने में जुट जाता है।

वहीं दूसरी ओर यदि आप अपने अवचेतन मन को अच्छी बातें, सकारात्मक विचारों से प्रेरित करते हैं तो आपके लिए यह बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। इस प्रकार आप  अपना हर सपना पूरा कर सकते हैं, अपनी प्रत्येक समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। बशर्ते आपको अपने अवचेतन मन की शक्ति का ज्ञान हो एवम् उसे कैसे उपयोग में लाना है? इसका ज्ञान अतिआवश्यक है।

अवचेतन मन की शक्तियां | Power of subconscious mind.

अपने जीवन को एक नई दिशा की ओर ले जाने में अवचेतन मन को काम पर लगाने के लिए मैं आपको कुछ सुझाव बता रहा हूं-

सकारात्मक सोच | Positive thinking.

आप हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं। यदि आप किसी चीज को नहीं चाहते हैं तो आप ये न बोलें कि मुझे ये चीज नहीं चाहिए बल्कि आप उसके स्थान पर उस चीज या वस्तु के बारे में सोचें या बोलें जिसे आप चाहते हैं। प्रतिदिन ऐसा करने से आपकी सकारात्मक सोच (positive thinking) विकसित होने लगेगी।

नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। (Do not use negative words.)

यदि आप अपना जीवन वास्तव में बदलना चाहते हैं तो अपने मन से नकारात्मकता को त्याग दें। नहीं तो आप जब भी अपने मन में नकारात्मक विचार लाएंगे तब आपका अवचेतन मन उन्हें स्वीकार कर लेगा। ये सोचकर कि आप ऐसा ही चाहते हैं और वह उसे पूरा करने में जुट जाएगा।

अपने अवचेतन मन को आदेश दें। ( Order your subconscious mind.)

सामान्यतः आप जब रात को सोने जाते हैं तब सोने से पहले अगली सुबह के बारे में ये सोचते हैं। कल तो मुझे जल्दी उठना है या इतने बजे उठना है, और आप अपना अलार्म लगाते हैं लेकिन सुबह आप अलार्म बजने से पहले ही उठ जाते हैं। आपने कभी सोचा कि ये सब कैसे हुआ? ये सब आपके अवचेतन मन ने किया क्योंकि आपने अपने अवचेतन मन को आदेश दिया कि मुझे इतने बजे उठना है और आपके अवचेतन मन ने उसे पूरा किया।

लिखने की आदत बनाएं। (Make a habit of writing.)

आप अपने सपने को या फिर किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए बार – बार सोचें और बोलें। उन्हें एक डायरी में लिखें और उसे प्रतिदिन पढ़ें। प्रतिदिन रात को सोने से पहले पढ़कर सोयें तथा सुबह उठकर फिर से पढ़ें। जब ये लिखी हुई बात आप बार – बार दोहराएंगे तो आपका अवचेतन मन इसे ग्रहण कर लेगा एवम् उसे पूरा करने में लग जाएगा।

नमस्कार दोस्तो,

हमारे इस लेख (अवचेतन मन की शक्तियां | Power of subconscious mind.) में अवचेतन मन की शक्तियों पर प्रकाश डाला गया है। और ये प्रयास किया गया है कि आप भी अपने अवचेतन मन की शक्तियों को पहचान सकें। हमारा ये लेख आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आपके कॉमेंट हमारे लिए महत्त्वपूर्ण हैं। और इसे अपने दोस्तों को शेयर अवश्य करें, जिससे कि उनको भी इसका लाभ मिल सके।

-: जय हिन्द :-

Discover more from nkmentalhealth.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading