How to lose weight in one month | वजन कम कैसे करें?

How to lose weight in one month | वजन कम कैसे करें?

 

How to lose weight

How to lose weight in one month | वजन कम कैसे करें?

क्या आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या weight lose डाइट प्लान के बारे में सोच रहे हैं? यदि हां, तो हम आपके लिए इस लेख (How to lose weight in one month | वजन कम कैसे करें?) में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आपका वजन भी कम हो और आप healthy व ताकतवर भी रहें।

वजन कम (Weight lose) का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप खाना छोड़ दें या बहुत कम कर दें। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है। वजन कम करने के लिए आपको अपने खान – पान में थोड़ा बदलाव करना होगा। साथ ही साथ व्यायाम, योग और वर्कआउट को अपने दिनचर्या में शामिल करना होगा।

अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ exercise करके अपना वजन कम कर लेंगे और खाने में कुछ भी खाते रहेंगे तो आप ग़लत हैं। मोटापा कम करने या अपना वजन घटाने के लिए प्रभावी वर्कआउट जैसे – व्यायाम, योग और संतुलित भोजन ये सभी बहुत आवश्यक हैं।

जहां एक ओर exercise आपकी स्टेमिना, इम्यूनिटी और पाचन क्रिया को मजबूत करता है। वहीं दूसरी ओर ऐसा भोजन जिसमें केवल शुगर और कार्ब्स की मात्रा अधिक हो, केवल थकान और आलस्य को बढ़ावा देता है। इसलिए दोनों का संतुलन बनाए रखना आपके वजन कम करने में बहुत प्रभावी होगा।

15 effective tips to lose weight | वजन कम करने के 15 असरदार नुस्खे।

Weight loss

कई लोग ये जानना चाहते हैं कि 15 दिनों से 30 दिनों में 10 किलोग्राम वजन कैसे कम करें। ज्यादा बेताबी या जल्दबाजी सही नहीं है ये आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। परिणाम वही बेहतर होता है जिसमें समय लगा हो और आपने मेहनत की हो।

खराब खान – पान और बदलती जीवनशैली मोटापा के मुख्य कारण हैं। मोटापा कम करने और वजन कम करने के आयुर्वैदिक उपाय क्या हैं, इसके बारे में भी बहुत से लोग जानना चाहते हैं। जल्दी और सही result के लिए हम लाए हैं आपके लिए 15 ऐसे टिप्स जो आपका वजन कम करने में मदद करेंगे। और आपको healthy भी रखेंगे।

हेल्दी, संतुलित और लो कैलोरी डायट प्लान के बिना वजन कम करना काफी मुश्किल है। एक महीने में 10 kg तक वजन कम करने के लिए इन टिप्स को अपनायें। इन डाइट प्लान के साथ सुबह 20 से 30 मिनट का वर्कआउट आपको बेहतर परिणाम दे सकता है। इन्हें रोजाना करना होगा।

एक महीने में 10 kg वजन कम करने के लिए, अपने खाने की आदतों पर मजबूत नियंत्रण की आवश्यकता होती है। Weight lose के लिए मुख्य आहार योजना और आपकी दिनचर्या कैसी हो, के बारे में बताया जा रहा है। बस इन उपायों का आप सख्ती से पालन करें, निश्चित ही आप वजन कम करने में सफल होंगे।

ये भी पढ़ें :- अपनी दिनचर्या का कैसे प्रबंधन करें।

1. Start the day with lukewarm water | गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत।

दिन की शुरुआत सुबह उठकर 2-3 गिलास गुनगुने पानी से करें। ये शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है और पेट से जुड़ी  समस्याओं को भी दूर करता है।

रात में सोने के बाद हमारे शरीर में बहुत सारे केमिकल काम करने लगते हैं। ऑर्गंस भी अपना – अपना काम करते हैं। ऐसे में शरीर में मौजूद सारा पानी लगभग खत्म हो जाता है। सुबह तक बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में शरीर को दोबारा हाइड्रेट करने के लिए सुबह उठकर ढेर सारा पानी पिएं। यह आपके मेटाबॉलिज्म स्तर को भी बेहतर बनाता है।

गुनगुना पानी आपके बॉडी फैट को नियंत्रित करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और शरीर से toxins भी बाहर निकलते हैं।

2. Detox drinks to lose weight | वजन कम करने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक्स।

डिटॉक्स ड्रिंक्स शरीर में अवांछित विषाक्त पदार्थों, जमा पानी और शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आपके चयापचय को बढ़ा देता है और आपके शरीर से कैलोरी को जला देता है। आप अपने शरीर के अनुसार निम्न में से कोई भी एक ड्रिंक्स चुन सकते हैं।

लेमन डिटॉक्स ड्रिंक्स, जिंजर डिटॉक्स ड्रिंक्स, क्यूमिन डिटॉक्स ड्रिंक्स एवम् एप्पल साइडर विनेगर डिटॉक्स ड्रिंक्स आदि। लेमन डिटॉक्स ड्रिंक्स के लिए पानी में थोड़ा सा नीबू निचोड़कर स्वादानुसार शहद मिला लें। आपका लेमन डिटॉक्स ड्रिंक्स तैयार है।

आपको सुबह उठकर सबसे पहले लेमन वाटर लेना चाहिए। लेमन वाटर के साथ शहद, गुड़ या चीनी कुछ भी नहीं मिलाना है। इसे आप एक महीने तक रोजाना सेवन करें।

3. Exercise for weight loss | वजन घटाने के लिए व्यायाम करें।

Exercise weight lose

सुबह जल्दी उठकर 30 से 40 मिनट हल्की – फुल्की exercise जैसे – वॉकिंग, जॉगिंग, रस्सी कूदना, सूर्य नमस्कार आदि करें। ज्यादा कैलोरी बर्न करने के लिए exercise का टाइम बढ़ा सकते हैं और थोड़ा हार्ड exercise कर सकते हैं।

बिना पानी पिए आप जिम या वॉक पर न जाएं। यदि आपकी बॉडी डिहाइड्रेट है तो exercise करने के बाद और ज्यादा डिहाइड्रेट हो जाएंगे। इससे आपका मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ने की जगह घटना शुरू हो जाएगा। और यदि आप ढेर सारा पानी पीने के बाद व्यायाम करते हैं तो यह आपको तरोताजा रखेगा।

4. How to lose weight with yoga | योग से कैसे वजन घटाएं?

Yoga and meditation

वॉकिंग और एक्सरसाइज के साथ – साथ आप योग कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के योग करने से शरीर की अलग – अलग मांसपेशियों को शेप मिलती है और वे मजबूत होती हैं। योग से आपकी मांसपेशियों का दर्द भी ठीक होता है।

आप वृक्षासन, उष्ट्रासन, वीरभद्रासन, उत्कटासन, चंद्रासन और अर्धमत्स्येंद्रासन कर सकते हैं। वीरभद्रासन करने से आपकी जांघो के आस – पास की वसा कम होती है। इसके अलावा आप रोजाना 15 से 20 बार सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :- योग से मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनायें?

5. Breakfast is very important | नाश्ता करना है बेहद जरूरी।

Weight lose breakfast

अपने दिन की अच्छी शुरुआत के लिए healthy नाश्ता बहुत आवश्यक है। वजन कम करने के लिए सुबह का नाश्ता छोड़ना जरूरी नहीं है। भूखे रहने से आपके ब्लड शुगर का लेवल डगमगाता है, जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है।

Healthy रहने के लिए नाश्ता प्रोटीन व फाइबरयुक्त होना चाहिए। आपको अपने नाश्ते में 250 के अंदर आने वाली कैलोरी का चयन करना चाहिए।  250 से कम कैलोरी वाले नाश्ता की लिस्ट नीचे दी जा रही है, इसमें से आप चुन सकते हैं।

A. आमलेट के साथ ग्रीन टी।

B. एप्पल स्मूदी और बादाम।

C. ओटमील

D. इडली सांभर

E. कॉर्नफ्लेक्स और दूध

F. ब्राउन ब्रेड और वेजिटेबल सूप।

6. What to eat at mid morning snacks | मिड मॉर्निंग स्नैक्स में क्या खाएं?

नाश्ता करने के बाद आपको जब भी भूख लगती है तो ऐसे में 100 कैलोरी वाले आहार खाएं। आप ग्रीन टी के साथ मैरी लाइट बिस्किट खा सकते हैं। या फिर केला, सेब, संतरा, तरबूज या फिर आधा कप अंगूर खा सकते हैं।

7. Diets for lunch | दोपहर के भोजन के लिए आहार।

दोपहर के आहार में कोई सी भी रेसिपी आप चुन सकते हैं। नीचे कई recipes दी गई हैं। इनमें 300 तक कैलोरी पाई जाती है।

१. चावल और साल्मन फिश।

२. ब्राउन राइस और दाल, सलाद।

३. एक बड़े कटोरे वेजिटेबल सूप के साथ दो टोस्टेड ब्राउन ब्रेड।

४. अंडे का सैंडविच।

8. Evening snacks | शाम का नाश्ता।

शाम के समय जब आपको भूख लगे तो 100 कैलोरी वाले आहार खाएं। शाम के नाश्ते के लिए इनमें से कोई भी आप चुन सकते हैं।

  1. लेमन टी और आटे की बिस्किट।
  2. ग्रिल्ड ब्राउन ब्रेड सैंडविच।
  3. ग्रीन टी और उबले हुए अंडे।
  4. नट्स या ड्राई फ्रूट्स।
  5. मोमोज।
  6. ऑरेंज जूस।

9. Dinner | रात का भोजन।

डिनर ज्यादा लेट नहीं करना चाहिए। सोने से दो घंटे पहले आपका भोजन हो जाना चाहिए। बहुत सारे लोग रात में 9 से 10 बजे तक डिनर करते हैं। इसके बाद वे सोने जाते हैं। रात में 06:30 से 08:00 बजे तक आपको डिनर कर लेना चाहिए। डिनर में आप 250 कैलोरी तक की चीजें ले सकते हैं। नीचे दी हुई कोई भी रेसिपी चुन सकते हैं।

  • दो रोटी और वेजिटेबल करी।
  • Egg करी और दो रोटियां।
  • चिकन नूडल सूप।
  • सोयाकरी और दो रोटियां।

आपको रात के खाने में जितनी भूख है उससे कम ही आहार लेना चाहिए। शाम के समय ज्यादा प्रोटीनयुक्त खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से प्रोटीन को पचने में बहुत ज्यादा वक्त लगता है।रात को नौ से दस बजे तक सो जाना चाहिए।

सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी अवश्य पिएं। इससे आपको नींद भी अच्छी आती है। ये आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करता है और कैलोरी बर्न करने में भी मददगार साबित होगा। पूरे दिन में 8 से 10 गिलास पानी प्रतिदिन पीने की कोशिश करें।

10. Get eight hours of sleep | आठ घंटे की नींद लें।

स्वस्थ्य शरीर के लिए 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। कम नींद भी आपके मोटापे का कारण हो सकती है। लोगों को देर रात तक जागने की आदत होती है। कुछ लोग रात को गाने सुनकर या गेम खेल कर सोते हैं। या फिर देर रात तक टीवी देखकर सोते हैं, जिससे तनाव भी बढ़ता है।

अच्छी नींद लेने के लिए आपको रात में जल्दी सोना चाहिए। यदि आप जल्दी सोते हैं तो सुबह जल्दी उठ सकते हैं। सुबह जल्दी उठने से आप दिन की शुरुआत अच्छी तरह से कर सकते हैं। और आप हर काम को सही से कर सकते हैं। आपके वजन पर आपकी नींद का भी असर पड़ता है।

11. Eat less sodium diet | सोडियम वाले आहार कम खाएं।

सोडियम और ज्यादा नमक वाले फूड खाने से परहेज़ करें। कम नमक आपके वजन को नियंत्रित करता है और आप स्वस्थ्य भी रहते हैं। इसके अलावा आप पोटेशियम वाले आहार ले सकते हैं जैसे कि केला और शकरकंदी।

12. Reduce sugar and starch intake | चीनी और कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें।

Low carbs

Weight lose के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है शक्कर और स्टार्च का सेवन कम करें। आप जब ऐसा करते हैं तो आपकी भूख का स्तर कम हो जाता है और आप बहुत कम कैलोरी खाते हैं। अब ऊर्जा के लिए कार्ब्स को बनाने की बजाय, आपका शरीर जमे हुए वसा को खाना शुरू कर देता है।

कार्बोहाड्रेट को काटने का एक और लाभ ये है कि यह इंसुलिन के स्तर को कम करता है। जिससे आपकी किडनी आपके शरीर से अतिरिक्त सोडियम और पानी को बहा देती हैं। यह ब्लोट और अनावश्यक पानी के वजन को कम करता है।

13. Eat protein, fat and vegetables | प्रोटीन, वसा और सब्जियां खाएं।

आपके भोजन में से प्रत्येक में एक प्रोटीन स्रोत, एक वसा स्रोत और कम स्टार्च वाली सब्जियां शामिल होनी चाहिए। स्टार्च वाली सब्जी जैसे कि आलू को कम खाएं। इस तरह से भोजन करने से आपके शरीर में 10 से 20 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट जमा हो पाएगा। प्रोटीन के स्रोत :- मांस, चिकन, पोर्क, मछली और जर्दी वाले पूरे अंडे।

उच्च प्रोटीन डाइट 60 प्रतिशत तक आपके जंक फूड खाने की इच्छा को खत्म कर सकती है। यह आपकी देर रात तक स्नैकिंग की इच्छा को कम कर सकती है। अपने डाइट में सिर्फ प्रोटीन को शामिल करें।

A. Include flaxseed in your diet | अपने आहार में अलसी को शामिल करें।Flaxseed

आप अपने आहार में अलसी बीज को शामिल करके वजन कम करने के लक्ष्य को जल्दी पा सकते हैं। यह जानना बहुत जरूरी है कि अलसी को कैसे खाएं। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं, लेकिन स्वाद बढ़ाने के लिए इसे 5 मिनट तक भून लें। भुने हुए अलसी बीज को ग्राइंडर में पीस लें। अब इस पाउडर को रोजाना एक चम्मच ले सकते हैं।

14. Include green tea | ग्रीन टी को शामिल करें।

प्रतिदिन दो कप ग्रीन टी पीने से आपका वजन नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद कैफ़ीन, थियोब्रोमाइन, सैपोनिन, थियोफाईलिन और विटामिन आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। और भूख कम कर देते हैं। Weight lose के लिए ग्रीन टी पिएं, अन्य प्रकार की चाय व कॉफी को अवॉइड करें।

A. Eat these things to lose weight | वजन कम करने के लिए इन चीजों को खाएं।

ज्यादातर मांस और सब्जियों में फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं। वजन कम करने के लिए अपने खाने में कम कार्ब वाली सब्जियों को खाएं। जैसे :- ब्रोकोली, गोभी, टमाटर, पालक, स्प्राउट्स, सलाद, पत्ता गोभी आदि।

15. Include barley in the diet | जौ को आहार में शामिल करें।

Barley
Barley malt for weight loss.

जौ भारतीय आहार में अपनी अलग ही जगह रखता है। वजन कम करने के लिए अपने आहार में जौ को शामिल करें। असल में जौ एक बिना छिला हुआ गेहूं है। जौ को आप सब्जियों के साथ पका कर खा सकते हैं या फिर उसे उबालकर सलाद में ले सकते हैं। छिला हुआ जौ आपके वजन कम करने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा।

अंत में इस खास बात का ध्यान रखें कि सभी का शरीर एक समान नहीं होता है। इन diets व tips से किसी का वजन आठ से दस किलो तक कम हो सकता है तो कोई इससे भी कम वजन घटा पाएगा।

दोस्तो हमारे इस लेख (How to lose weight in one month | वजन कम कैसे करें?) में, weight loss टिप्स से यदि आपको अपना वजन कम करने में मदद मिलती है तो मुझे बहुत खुशी होगी। आप मुझे कॉमेंट में जरुर बताएं। आप इसे अपने friend circle में शेयर कर सकते हैं।

धन्यवाद

5 thoughts on “How to lose weight in one month | वजन कम कैसे करें?

Leave a Reply

Leave a Reply

Discover more from nkmentalhealth.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading