Good habits of a student | छात्र की अच्छी आदतें।

Good habits of a student | छात्र की अच्छी आदतें।

The image describe about good habits of a student

यह लेख (Good habits of a student | छात्र की अच्छी आदतें।) हमें सिखाएगा कि एक सफल छात्र में कौन सी अच्छी आदतें होती हैं। एक व्यक्ति अपना छात्र या व्यवसायिक जीवन कैसे नियंत्रित कता है ये वह अपने जिंदगी के अनुभव से सीखता है। वह जीवन में सफल हो रहा है या संघर्ष कर रहा है ये उसके कार्य सिद्धांतों पर निर्भर करता है। और इन सब के पीछे मूल भूमिका में उसकी आदतें होती हैं।

कहते हैं आदतें (habits) हमारे व्यक्तित्व व्यवहार का 95% अंश होती हैं। एक छात्र अपने जीवन में जहां भी रहता वह कुछ न कुछ सीखता ही रहता है। और वहां वह अपने व्यवहार और आचरण से ही पहचाना जाता है। आदतें बुरी हों या अच्छी दोनों के अपने अलग परिणाम होते हैं। अच्छी आदतें वे हैं जो आपको हमेशा सफलता की राह के अनुगामी बनने में मदद करेंगी। और बुरी आदतें हमेशा आपकी सफलता की राह में अड़चनें पैदा करेंगी।

एक छात्र अपनी क्लास में हमेशा अव्वल आता है वहीं दूसरा थर्ड ग्रेड से पास होता है। यहां दोनों के बीच वो अच्छी आदतें ही हैं जो इतना फर्क पैदा करती हैं। हालांकि कभी ऐसा भी होता है कि एक छात्र कम स्टडी करके भी अच्छे ग्रेड प्राप्त कर लेता है। और दूसरा जो कड़ी मेहनत करता है फिर भी वह अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाता।

यह एक अपवाद ही है या फिर एक तुच्छ भेंट है जो आपको आकस्मिक मिली है। ये कोई अच्छी और स्थाई सफलता की सैद्धांतिक प्रतिमान नहीं है। तो एक सफल छात्र की वे कौन सी आदतें हैं जो उसको जीवनभर ऊंचाइयों की ओर प्रेरित करती हैं। और हम सबको इन्हें जानना चाहिए। तो आओ सीखें —

1• Get enough and quality sleeping |  पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद लें।

छात्रों की सफलता के लिए अच्छी आदतों में से पहली ही एक आदत है जो क्लास में कभी उपयोग में नहीं लाई जा सकती। कम से कम सात घंटे की पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद स्टूडेंट्स की वांछित सफलता में मूल भूमिका निभाती है। यदि आप इससे कम सोते हैं तो चिड़चिड़ेपन का शिकार हो सकते हैं। और अगर आप ज्यादा नींद लेते हैं तो जरूरत से ज्यादा आलसी बन जाओगे। इसलिए पर्याप्त मात्रा में नींद लें।

जब आप पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद लेकर उठते हैं तो खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। पढ़ने बैठेंगे तो अच्छी तरह अध्ययन कर पाएंगे, खेलेंगे या फिर घर का कोई भी काम अच्छे से कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर कम और जरूरत से ज्यादा सोने से आपकी उत्पादकता में कमी आयेगी। यह आपको अच्छा और प्रभावशाली छात्र बनने से रोकेगी। 

2• Sleep early and wake up early | जल्दी सोएं और जल्दी उठें।

आज के मॉडर्न समय में अत्यधिक लोगों की दिनचर्या में बदलाव आ गया है। लोग शाम को देर रात तक घूमते हैं, देर से खाना खाते हैं और फिर सुबह देर से उठते हैं। इसके दो नुकसान हैं जिसमें एक आपके शारीरिक स्वास्थ्य और दूसरा आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं। यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो खुद के लिए समय दे सकते हैं जो दिन के समय मुश्किल होता है।

यदि आप शाम को जल्दी सोते हैं तो सुबह जल्दी उठ सकते हैं। सुबह का समय जीवन में आगे बढ़ने के लिए सुनहरा अवसर लेकर आता है। आप सुबह जल्दी उठकर अध्ययन कर सकते हैं या फिर योग या व्यायाम कर सकते हैं। जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति रहेगी जिससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। 

यह भी पढ़ें :– स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए टिप्स।

3• Respect Parents | माता – पिता का सम्मान करें।

इस संसार में माता – पिता से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं है और न कोई पदवी है। यहां तक कि शास्त्रों में तो माता – पिता को भगवान से पहले सम्मानित करने के उदाहरण मिलते हैं। उनका आशीर्वाद किसी भी प्राप्त धन से बढ़कर है। इसलिए अपने पैरेंट्स का सम्मान करें और उनकी सेवा करें। बुढ़ापे की उम्र में उनको आपकी आवश्यकता होती है।

वो सोचते हैं कि हमारे बच्चे बुढ़ापे में हमारी सेवा करेंगे। और जो बच्चे उनकी सेवा और सम्मान करते हैं उन्हें अपने पैरेंट्स का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये वो ब्रह्मास्त्र है जो आपके जीवन में आई प्रत्येक कठिनाई से बचाएगा और आपको ऊंचाई की ओर अग्रेषित करेगा। इसलिए उनकी सेवा करें और सम्मान करें। उनसे वो आशीर्वाद प्राप्त करें क्योंकि जब वो परलोक चले जाते हैं तो फिर पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं बचता।

4• Do one thing at a time | एक समय में एक ही कार्य करें।

अधिकतर लोग मल्टीटास्किंग में उलझे रहते हैं। यह आपके कार्य की उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों को कम करता है। इसलिए चीजों को सरल रखें। Multi-tasking में आप किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते। बेशक कम समय के लिए पढ़ें लेकिन एक ही विषय को ध्यान लगाकर पढ़ें। जब आप अध्ययन के लिए बैठें तो सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। दोस्तों, पार्टियों और अन्य कार्यों से विचलित न हों।

प्रभावशाली छात्र हमेशा इन बातों को ध्यान में रखकर अपना काम करते हैं और उसमें सफल भी होते हैं। एक समय में एक ही कार्य करने की विधि आपको अवश्य सफलता की ओर ले जायेगी। आप इस विधि को अपने जीवन में पढ़ाई के अलावा कहीं भी उपयोग में ला सकते हैं। यह अवश्य कार्य करेगी और अच्छा करेगी। 

इसे भी पढ़ें:–एकाग्रता से अध्ययन कैसे करें? 

5• Don’t forget to take notes | नोट्स लेना न भूलें।

हर छात्र को अधिक किताबें पढ़ने का शौक नहीं होता है। इसके लिए आप कक्षा में उपस्थित रहें और जो पढ़ाया जाता है उसे नोट्स बनाएं। जब भी आप स्टडी के लिए बठते हैं तो ये नोट्स आपको उस विषय को याद करने में मदद करेंगे।

आपको क्या पढ़ना है या क्या करना है ये आपको सुनिश्चित होना चाहिए। आपके पास पढ़ने के लिए पर्याप्त समय भी होना चाहिए और यह आप पर निर्भर करता है। यदि आप उत्कृष्ट छात्र हैं तो आप कभी भी बहुत व्यस्त नहीं रहेंगे। जब भी आप अध्ययन के लिए बैठेंगे तो आपके पास पर्याप्त समय होगा। 

6• Be organized and make plans | व्यवस्थित रहें और योजनाएं बनाएं।

अध्ययन हो या फिर कोई असाइनमेंट सबसे पहले आप योजना बनाएं। किसी भी कार्य के परिणाम कैसे होंगे यह उसकी कार्य योजना को देखकर पता चल जाता है। एक सुव्यवस्थित योजना आपको अध्ययन करने में मदद करेगी। एक अच्छी प्लानिंग आपके सप्ताह, माह और एक वर्ष के अध्ययन को व्यवस्थित तरीके से प्रबंधित कर सकती है। 

योजनाओं के साथ खुद भी ऑर्गनाइज रहें। एक अच्छी कार्य योजना आपके डेली रूटीन को भी व्यवस्थित रखेगी। उत्कृष्ट छात्र हमेशा इन चीजों को ध्यान में रखते हैं। कक्षा में जाने से पहले वे अपनी जरूरी बुक्स, नोट्स और स्टेशनरी लेकर जाते हैं। और अपने स्कूल बैग में कोई भी फालतू समान नहीं रखते हैं।

7• Set your goal | अपना लक्ष्य निर्धारण करें।

बिना लक्ष्य निर्धारण किए किसी भी कार्य को करना निरर्थक है। अपने क्लास या स्कूल में अव्वल आना है या जीवन में सफल होना है तो लक्ष्य निर्धारण का महत्त्व समझो। जब भी आप अध्ययन के लिए बैठते हो तो उससे पहले गोल सेट करें कि आपको कौन सा विषय पढ़ना है। और किसलिए पढ़ना है इसे अपने दिमाग में अवश्य बिठाएं।

सफल लोगों और बड़े – बड़े उद्योगपतियों का कहना है कि आप जो चाहते हैं उसे अपने नोटपैड पर लिखें। दिन में कई बार लिखें और उसके लिए लगातार अभ्यास करें। महान दार्शनिक अरस्तू ने कहा कि:— “हम जो बार बार करते हैं वैसे ही बन जाते हैं। और यही हमारी आदतें भी बन जाती हैं।”

Read it :– अपने लक्ष्य पर ध्यान कैसे केन्द्रित करें?

8• Believe in yourself | खुद पर विश्वास करें।

जीवन में यदि आगे बढ़ना है तो दूसरों से ज्यादा खुद पर विश्वास करें। नहीं तो विश्वास की कमी आपको अंदर से कमजोर बना देती है। विश्वास एक ऐसी ताकत है जिस पर सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड टिका हुआ है। माना कि सफलता के लिए आपके अंदर सभी गुण विद्यमान हैं लेकिन एक विश्वास के बिना ये सब अधूरे हैं। इसलिए अपने अंदर विश्वास को जगाएं।

इसे जरूर पढ़ें:– स्वयं में विश्वास कैसे जगाएं?

सफल लोगों को अपने आप पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास होता है। वो जिस भी मुकाम को पाना चाहते हैं उसे हरहाल में पाकर ही मानते हैं चाहे दुनिया इधर की उधर हो जाए। तो खुद को पहचानो कि आप क्या हो? अपनी क्षमताओं को पहचानो। यकीन करो कि आप एक अद्भुत इंसान हो। और आप जो पाना चाहते हैं उसे अवश्य पा सकते हैं। 

9• Honesty is the best policy | ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है।

यह एक बहुत ही सरल और साधारण सा वाक्य है जोकि अपने आप में गूढ़ अर्थ को समेटे हुए है। यह एक प्रचलित कहावत भी है जोकि किसी भी स्कूल या संस्थान के कार्यालयों की दीवारों पर देखी जा सकती है। सबसे पहले माता – पिता को अपने छोटे बच्चों में इस ईमानदारी का बीज बोना चाहिए। यह न सिर्फ छात्र जीवन में काम आयेगा अपितु आगे चलकर आपके व्यवसायिक जीवन में भी बहुत बड़ा योगदान देगा। 

ईमानदार छात्र अपने पैरेंट्स और घरवालों के साथ प्रत्येक कार्य में ईमानदारी का नमूना पेश करेगा। स्कूल में वह अपने सहपाठियों और शिक्षकों के प्रति ईमानदारी दिखायेगा। वह कभी भी परीक्षा में नकल या शॉर्टकट का सहारा नहीं लेगा। वह जीवन के किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी के साथ जियेगा। वह किसी भी प्रतिष्ठित कंपनी या संस्थान में ईमानदारी से लोगों का भरोसा जीतकर एक सम्मानित पद को प्राप्त कर सकता है।

10• Review your notes and schoolwork on the weekend | सप्ताहांत में अपने नोट्स और स्कूल के काम की समीक्षा करें।

उत्कृष्ट छात्र हमेशा अपने नोट्स और स्कूलवर्क की सप्ताहांत में समीक्षा करते हैं। इससे ये पता चलता है कि आपने पिछले सप्ताह में क्या नया सीखा और क्या गलतियां की। अपनी गलतियों को स्वीकार करना एक बहुत बड़ी समझदारी वाला काम होता है। इससे अधिकतर छात्र बचना चाहते हैं। 

आपको अपनी क्लास में या स्कूल में एक उत्कृष्ट छात्र बनना है तो ईमानदारी से अपने सभी कार्यों की समीक्षा करें। यह आपके पिछले पाठ्यक्रम और अर्जित ज्ञान को और अधिक विकसित करने में मदद करेगी। इसके आधार पर आप नई अवधारणाओं को देखने में सक्षम बनेंगे।

उम्मीद करता हूं दोस्तो यह लेख (Good habits of a student | छात्र की अच्छी आदतें।) आपको पसंद आयेगा। इस लेख के द्वारा हमने छात्रों की अच्छी आदतों के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। यदि आपको ये लेख अच्छा लगे तो अपने दोस्तों, रिलेशन या बच्चों को जरूर शेयर करें। अगर आपका कोई सुझाव है तो उसे कमेंट्स में अवश्य बताएं। आपके कमेंट्स हमारे लिए सुधार और मोटिवेशन का काम करते हैं।

—🙏 धन्यवाद 🙏—

One thought on “Good habits of a student | छात्र की अच्छी आदतें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Discover more from nkmentalhealth.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading