सफलता का रहस्य | The secret of success

सफलता का रहस्य | The secret of success

The secret of success

सफलता का रहस्य | The secret of success

इस दुनिया में हर कोई सफलता हासिल करना चाहता है। आप और हम सब भी उन सभी सफल लोगों जैसा बनना चाहते हैं। क्या यह संभव है? हां, यह बिल्कुल संभव है लेकिन कुछ महत्त्वपूर्ण नियमों को फॉलो करना होगा। आज हम अपने इस लेख (सफलता का रहस्य | The secret of success) द्वारा उन सीक्रेट्स को जानेंगे। जिन्हें अमल में लाकर successful लोगों ने सफलता की बुलंदियों को छुआ है।

सक्सेस एक ही दिन में हासिल नहीं होती। इसके लिए दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। सफलतम हस्तियां भी हमारे बीचसे निकले वो लोग हैं, जिन्होंने खुद को इस भीड़ से अलग करने का साहस किया। उन्होंने अपने आप को अनुशासित करके एक हीरे की तरह तराशा है। 

सफलता के 10 रहस्य | 10 secrets of success

10 secret of success

सफलता की राह पर चलने के लिए आपको खुद को अनुशासित करना होगा। अपनी आदतों में बदलाव करना जरूरी है, यदि आप सफलता का रहस्य | The secret of success को पाना चाहते हैं। हम यहां वो 10 Secrets बताने जा रहे हैं जिन्हें अमल में लाकर आप भी सफलता की बुलंदियों को छू सकते हैं। 

1. दृढ़ संकल्प | determination 

दृढ़ संकल्प सफलता के दस रहस्यों में से एक है। दृढ़ संकल्प वो शक्ति है जो आपको अनुशासित करती है। आपको, आपके रास्ते से भटकने नहीं देती। सफलता एक ही बार में और आसानी से नहीं मिलती। सक्सेस पाने के लिए आपको असफलता के उस दौर से गुजरना पड़ता है, जहां लोग अपना संतुलन खो देते हैं।

अधिकतर लोग अपना दृढ़ संकल्प भूल जाते हैं जो उन्होंने success को पाने हेतु लिया था। परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों आपको उनसे डरना नहीं है, उनका डटकर मुकाबला करना है। आपके अंदर डिटरमिनेशन की वो शक्ति है जिसके बलबूते पर आप वहां पहुंच सकते हैं, जहां आप जाना चाहते हैं। 

2. कठिन परिश्रम | hard work to get success

The secret of success

हर काम को पूरा करने के लिए और अच्छे से पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम बहुत जरूरी है। देखिए किसी भी कार्य को सुचारू रूप से करने में समय और आपकी मेहनत लगती है। जब आप किसी कार्य को करने में असफल हो जाते हैं तो उसे छोड़ना नहीं है बल्कि उसमें ये देखना है कि गलती कहां हुई। उस गलती को सुधारकर सक्सेस के लिए आपको फिर से कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है।

अक्सर लोग यही गलती करते हैं। जब वे अपने किसी कार्य में असफल हो जाते हैं तो उसे छोड़ने की। और छोड़ते भी तब हैं जब वे सफलता के बहुत करीब होते हैं। Success कोई ऐसी चीज नहीं है जो आपको रातों – रात मिल जाए।  आपको पता होना चाहिए कि सफलता का मार्ग, असफलता के मार्ग से ही गुजरता है। 

इसे भी पढ़ें : सफलता की राह | way to success

3. एक निश्चित लक्ष्य अथवा उद्देश्य | A definite goal or aim

Definite goal or target

सफलता प्राप्त करने का तीसरा रहस्य यह है कि आपके पास एक निश्चित लक्ष्य अथवा उद्देश्य होना चाहिए। इसके दो कारण हैं।

पहला है –

जब आप एक निश्चित लक्ष्य सेट कर लेते हैं तो खुद को उसके अनुसार कार्य करने के लिए reprogramme करने लगते हैं। जब हम अपने thoughts को किसी एक चीज पर फोकस करते हैं तो स्वत: ही उस goal के अनुसार परफॉर्म करने लगते हैं। और यह साइकोलॉजिकली तौर पर सिद्ध हो चुका है। 

दूसरा –

गोल सेटिंग का दूसरा फायदा यह है कि ये आपको ऐसा वर्किंग प्लान तैयार करने में मदद करता है, जो आपको निश्चित सफलता और बेशुमार दौलत दिला सकता है। हम सब सफल और अमीर बनना चाहते हैं। लेकिन ये तभी संभव है जब आप अपनी संपूर्ण शक्ति और ऊर्जा को एक ही दिशा में लगाएं। क्योंकि ये शक्ति और ऊर्जा एक संगठित (organized) प्रयास (efforts) होता है।

एक निश्चित लक्ष्य होने से ये उन लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करने लगता है, जिनका माइंडसेट बिलकुल आपके जैसा होता है। ऐसे लोगों के साथ जब आप अपनी ऊर्जा को जोड़ते हैं तो एक ऐसा मास्टर माइंड बना सकते हैं, जो आपको असाधारण सफलता की गारंटी देगा। 

लकड़ियों का सबक –

इसको समझने के लिए हम एक बूढ़े आदमी की कहानी का सहारा लेंगे, जिसके सात बेटे थे। वो सभी आपस में झगड़ते रहते थे और कोई किसी की बात नहीं मानता था। एक दिन उस बूढ़े आदमी ने उन सभी को सबक सिखाने की ठान ली और उन्हें अपने कमरे में बुलाया।

उसने सात लकड़ियों को इकट्ठा किया और उन्हें रस्सी से बांध दिया, जो एक बंडल की तरह बन गया। अब उसने अपने सभी लड़कों को बारी – बारी से वो बंडल दिया और बोला इसे तोड़ो। सभी ने एक एक करके बहुत जोर लगाया लेकिन उसे कोई तोड़ न सका। अब उस बूढ़े ने बंडल को खोल दिया जिससे सभी लकड़ियां बिखर गईं। और उसने सभी को एक एक लकड़ी दे दी और बोला अब इसे तोड़ो। इस बार सभी ने अपनी अपनी लकड़ी को आसानी से तोड़ दिया।

अब उस आदमी ने अपने बेटों को समझाया कि जो सबक इन लकड़ियों ने सिखाया है, वह बहुत अनमोल है। जब ये लकड़ियां एक साथ बंधी थी तब इन्हें कोई नहीं तोड़ पाया, लेकिन जब इन्हें खोल दिया तो ये बिखर गईं। बिखरी हुई और कमजोर लकड़ियों को कोई भी आसानी से तोड़ सकता है।

आप लोग भी इसी प्रकार आपस में लड़ते – झगड़ते रहेंगे तो लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठाएंगे। जब आप लोग एक साथ मिलकर काम करेंगे तो success के रास्ते में कोई भी बाधा नहीं आयेगी। 

अपने आस पास के लोगों को कम मत समझो। सक्सेस को पाने के लिए ऑर्गेनाइज्ड एफर्ट्स बहुत ही शक्तिशाली हथियार है। जिंदगी को मीनिंगफुल बनाने के लिए आपके पास एक मकसद होना चाहिए। फिर उस पर फोकस करें और ऐसे लोगों को ढूंढें जो सफलता में आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

इसे भी पढ़ें — लक्ष्य | उद्देश्य | goal | aim

4. कल्पना की शक्ति | power of imagination

जब तक आपके मन में किसी चीज की क्लियर इमेज नहीं होगी तब तक आप कोई गोल सेटिंग नहीं कर सकते। बिना गोल सेटिंग के आप success हासिल नहीं कर सकते हैं। इमेजिन पॉवर की एबिलिटी के बिना आप कॉन्फिडेंट या अच्छे लीडर नहीं बन सकते।

इमेजिनेशन की पॉवर से आप अपने मन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। और जिसे आप मन में हासिल कर सकते हैं उसे वास्तविक रूप से प्राप्त किया जा सकता है। जब आप एक ही चीज पर फोकस करने लगते हैं तो दिमाग में उसको इमेजिन करने लगते हैं।

इसके बाद आप एक ऐसा एक्शन प्लान तैयार करने में सक्षम होते हैं जो आपकी success के लिए चाहिए। आपकेे इमेजिनेशन पर आपका पूरा नियंत्रण रहता है इसलिए आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

5. आत्म – विश्वास | self – confidence

आत्म – विश्वास आपकी सफलता का पांचवां रहस्य है। इसके बिना इंसान किसी भी क्षेत्र में सक्सेस हासिल नहीं कर सकता। क्या आप जानते हैं कि आपके और आपकी सफलता पाने की इच्छा के बीच में कौन खड़ा है? जी हां, ये है डर। डर हम सबकी सभी कमियों का मुख्य कारण है।

हम न जाने किस – किस चीज से डरते हैं। गरीबी से तो कभी आलोचनाओं से, बुढ़ापे से तो कभी मरने से। जबकि ये सच्चाई जानते हुए कि जिसने भी इस धरती पर जन्म लिया है, उसका मरना तो तय है। हम सब डर की मानसिकता के साथ बड़े हुए हैं और ये हमारे अवचेतन मन (subconscious mind) में बस गया है। 

इसलिए secret of success के इस नियम सेल्फ कॉन्फिडेंस को अपने अंदर जगाना होगा। यदि आपके अंदर आत्म विश्वास पैदा होगा तो डर अपने आप छूमंतर हो जायेगा। और आत्मसुझाव (autosuggestion) के नियम को समझना होगा। यह बहुत ही शक्तिशाली हथियार है, इसे अपना काम करने दें।

यदि आपके सपने बहुत बड़े हैं तो आत्म – विश्वास (self – confidence) आपका सबसे अच्छा दोस्त है। जब आप अपने लक्ष्य पर फोकस करते हैं तो उन सभी चीजों को आकर्षित करने लगते हैं जो आपके रास्ते को आसान बनाती हैं।

6. अच्छे लोगों की संगति | consistency with good people)

एक बहुत पुरानी कहावत है जो शायद आप सबने जरूर सुनी होगी — “जैसी संगति वैसी रंगति।” यानी संगति का हमारे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। जैसे लोगों के साथ आपका उठना बैठना रहेगा, वैसी ही आपकी सोच बनती जायेगी।

यदि आप सक्सेस पाना चाहते हैं तो उन लोगों के बारे में पढ़ें और जानें जो पहले से ही successful हैं। अच्छे और सफल लोगों की संगति में रहें और उन लोगों से नाता तोड़ें जिनसे आज तक निराशा हाथ लगी है। आज आप जो भी हैं और जिस पोजीशन पर हैं, अपनी पुरानी संगति और पुरानी सोच की वजह से से हैं।

वो कहते हैं न कि, “कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।” अच्छी संगति में जाने के लिए आपको अपनी पुरानी सोच और उस संगति को छोड़ना पड़ेगा। दोनों तरह के लोगों के साथ रहकर success को हासिल करना बहुत मुश्किल है। इसलिए अपना चयन अच्छे से करें। आपको जीवन में कहां जाना है और क्या हासिल करना है उसके हिसाब से किसी एक को चुनें।

7. नेतृत्व कौशल | Leadership skills

आत्म विश्वास एक महान लीडर का सबसे बड़ा हथियार होता है। यही वो चीज है जिसके दम पर वह लोगों को मोटिवेट करने और उनमें जोश भरने में सक्षम होते हैं। इसके बिना सफल होना और लंबे समय तक सफल बने रहना बहुत मुश्किल है।

लीडरशिप कोई ऐसी चीज नहीं है जो आपको किस्मत से मिल जाए या उसे घर बैठे खरीद लिया जाए। अपने अंदर लीडरशिप को बिल्ड करने के लिए खुद को पहल करनी होगी। आगे आकर वो example set करना होगा जिसकी वजह से लोग आपकी इज्जत करेंगे और आपकी तरफ आकर्षित होंगे। 

Leadership का बेस्ट एग्जाम्पल है Microsoft –

दुनियाभर में फैले इस बिज़नेस की शुरुआत दो लड़कों की दोस्ती से हुई, और वो जीनियस हैं बिल गेट्स और पॉल एलन। वो दोनों प्रोग्रामिंग को बहुत पसंद करते थे। और तो और उनके पास बात करने के लिए कोई दूसरा टॉपिक ही नहीं होता था। 

1974 में पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक्स मैगजीन में छपे एक इंट्रेस्टिंग आर्टिकल ने तहलका मचा दिया था। इसमें दुनिया के पहले कंप्यूटर के बारे में लिखा था जो आम लोगों के इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। जिसका नाम था Altair 8800. जब बिल गेट्स और पॉल एलन ने इसे पढ़ा तो उन्होंने ये फैसला लिया कि वे खुद इसकी कोडिंग करेंगे।

उन्हें पता था कि अगर वे इसके लिए कोड बनाने में कामयाब हुए तो ये टेक्नोलॉजी की दुनिया में किसी रेवोल्यूशन से कम नहीं होगा। दिन रात काम करके वे दो महीने तक basic लैंग्वेज के कोड में लगे रहे। उनके सामने सबसे बड़ा चैलेंज ये था कि जिसके लिए वे कोड बना रहे थे, वो मशीन भी उनके पास नहीं थी। सिर्फ कोड बनाने का क्या मतलब जब तक कि वो उस मशीन में चेक न किया जाए।

उस समय वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे। वहां उन्होंने Altair से मिलता जुलता PDP -10 का इस्तेमाल अपने काम में किया। कोड तैयार होने के बाद उन्होंने एड रॉबर्ट्स से कॉन्टैक्ट किया जिन्होंने Altair बनाया था। कोड को टेस्ट करने के लिए पॉल उनके हेड ऑफिस गए और फिर जो हुआ वो इतिहास बन गया।

जब कोड को मशीन में डाला गया तो मशीन ने रिस्पांड करना शुरू किया। वहां मौजूद सभी कर्मचारियों के लिए ये पल किसी चमत्कार से कम नहीं था। एड रॉबर्ट्स ने तुरंत फैसला किया कि वे बिल और पॉल के साथ काम करेंगे। फिर उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। और इस प्रकार Microsoft जैसे यूनिक ब्रांड का जन्म हुआ।

8. सकारात्मक सोच | positive thinking

Positive thinking (सकारात्मक सोच) सफलता हासिल करने का अगला रहस्य है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच बहुत महत्त्वपूर्ण है। जब आप किसी गोल पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं तो उसके बारे में सोचने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें : सकारात्मक मानसिक नजरिया (positive mental attitude)

सकारात्मक ऊर्जा आपके success rate को बढ़ा देती है। और वहीं दूसरी ओर नकारात्मक सोच आपको असफलता की खाई में धकेल देती है। इसलिए अपने positive thoughts को सींचते रहें। खुशहाल जीवन के लिए भी सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है।

9. एकाग्रता शक्ति | concentration power

आपके मन और दिमाग में असीम शक्तियां हैं, लेकिन ये अलग अलग दिशाओं में विलुप्त हैं। जब आप कोई काम करते हैं तो आपका मन चारों ओर भागता है। यदि हमारा दिमाग उस काम पर पूरी तरह बना रहे तो हम उस काम को अच्छे से पूरा कर सकते हैं। हमारी इन्हीं शक्तियों को एकत्रित करना ही एकाग्रता (concentration) कहलाता है।

एकाग्रता शक्ति के द्वारा आप अपनी सारी ऊर्जा को एक ही समय में एक ही चीज पर फोकस करते हैं। इसके बलबूते पर आप अपने काम को अपना सौ फीसदी दे सकते हैं। यदि आपके अंदर concentration power है तो आपके success होने के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं।

एकाग्रता का बेहतरीन उदाहरण अर्जुन का अचूक निशाना

महाभारत में एकाग्रता के बारे में एक रोचक कहानी है। गुरु द्रोणाचार्य पांडवों और कौरवों को धनुर्विद्या की शिक्षा देते थे। जब सभी शिष्य शिक्षित हो गए तो गुरु द्रोण ने उनकी परीक्षा लेनी चाही। इसके लिए उन्होंने एक लकड़ी की चिड़िया को पेड़ की टहनी पर रख दिया। उन्होंने अपने सभी शिष्यों को चिड़िया की आंख पर निशाना साधने को कहा। और बिना उनकी आज्ञा के कोई बाण न चलाए ऐसा उन्होंने कहा।

बाण चलाने से पहले गुरु द्रोण ने सभी से बारी – बारी पूछा कि उन्हें क्या दिखाई दे रहा है? सभी ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने कहा कि उसे चिड़िया दिख रही है तो किसी को पेड़ और चिड़िया। किसी ने कहा कि उसे चिड़िया, पेड़ और आसमान दिख रहे हैं तो किसी कहा कि मुझे इन सबके अलावा आप सब भी दिख रहे हैं। इस पर गुरु द्रोण ने उनसे बाण चलाने के लिए मना कर दिया।

अंत में जब अर्जुन की बारी आई तो गुरु द्रोण ने अर्जुन से भी वही सवाल पूछा, जो बाकी लोगों से पूछा। जानते हैं इस पर अर्जुन ने क्या जवाब दिया? अर्जुन ने कहा गुरुदेव मुझे केवल चिड़िया की आंख दिखाई दे रही है। गुरु द्रोणाचार्य ने इतना सुनते ही अर्जुन को आदेश दिया कि वह बाण चलाए। द्रोणाचार्य के इतने बोलते ही चिड़िया उसी क्षण जमीन पर पड़ी थी जिसकी आंख में बाण लगा हुआ था। 

एकाग्रता की इसी शक्ति से अर्जुन ने चिड़िया की आंख के अलावा और कुछ भी नहीं देखा। और अपनी पूरी ऊर्जा को एकत्रित कर अपने लक्ष्य को भेद दिया। अपनी इसी एकाग्रता शक्ति के कारण अर्जुन सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर घोषित हुए।

10. ज्ञान प्राप्त करते रहें | keep getting knowledge

आपके मस्तिष्क की कोई सीमा नहीं है। आप जितना चाहे उतना सीख सकते हैं और जब चाहे तब सीख सकते हैं, इसकी कोई उम्र नहीं होती। इसलिए खुद को अपडेट रखें तथा कुछ न कुछ नया सीखते रहें। अपने फेलियर से सीखें, यह बहुत जरूरी है आपकी सफलता के लिए।

Success के लिए knowledge बहुत जरूरी है। इंटरनेट और किताबों में असीमित ज्ञान व्याप्त है। Knowledge gain करते रहें,  यह आपके व्यवसाय को सफल बनाने और उसे आगे ले जाने में मदद करेगा। 

दोस्तो मुझे उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल सफलता का रहस्य | The secret of success जरूर अच्छा लगा होगा। इसे अपने दोस्तों को जरुर शेयर करें जिससे कि वो भी इस knowledge को जानें। और यदि आप हमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। आपके कॉमेंट हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।

—🙏 धन्यवाद 🙏

Leave a Reply

Leave a Reply

Discover more from nkmentalhealth.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading