Self confidence | आत्म विश्वास।

Self confidence | आत्म विश्वास।

Self confidence

Self confidence | आत्म विश्वास।

हमें जीवन में सुख – समृद्धि और सफलता हासिल करने के लिए सबसे ज्यादा Self confidence की जरूरत होती है। अपने इस लेख (Self confidence | आत्म विश्वास।) में हम जानेंगे कि आत्म विश्वास क्या होता है।

Definition of self confidence | आत्म विश्वास की परिभाषा।

जब कोई व्यक्ति कठिन, प्रतिकूल परिस्थितियों में अपना धैर्य खोए बिना सफलता की राह खोज लेता है, तो उस आंतरिक शक्ति को आत्म विश्वास कहते हैं। Self confidence मनुष्य के मन की आंतरिक भावना है। यह एक मानसिक एवम् आध्यात्मिक शक्ति है। Self confidence से ही विचारों की स्वाधीनता प्राप्त होती है। इसके कारण ही महान कार्यों के सम्पादन में सरलता और सफलता हासिल होती है। आत्म विश्वास के द्वारा ही आत्मरक्षा होती है।

जो व्यक्ति self confidence से ओत – प्रोत है उसे अपने भविष्य के प्रति किसी प्रकार की चिंता नहीं रहती। दूसरे व्यक्ति जिन शंका तथा संदेह से ग्रसित रहते हैं वहीं आत्म विश्वास से पूर्ण व्यक्ति इन से मुक्त रहते हैं। इसके बिना जीवन में सफल होना अनिश्चित है, असंभव है।

Importance of self confidence | आत्म विश्वास का महत्त्व।

आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, प्रयास करते हैं फिर भी सफलता हासिल नहीं होती है। केवल मेहनत करने मात्र से सफलता नहीं मिलती, इसके साथ आपको अटूट आत्म विश्वास की आवश्यकता होती है। जब तक आपके अंदर self confidence नहीं होगा तब तक आप सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। बेशक आपके पास पूरी तैयारी है, संसाधन हैं।

जीवन में हर कार्य को आप अपने आत्म विश्वास के बलबूते पर पूर्ण कर सकते हैं। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके self confidence के लिए बहुत आवश्यक है। क्योंकि अगर आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं होगा तो आप आत्मविश्वास की झलक भी नहीं देख सकेंगे।

How to increase self confidence | अपने अंदर आत्म विश्वास कैसे बढ़ाएं।

सफल व्यक्तियों के अंदर आत्म विश्वास की कमी नहीं होती जिसके कारण वे किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। यदि आप भी अपने जीवन में सफल व्यक्तियों की तरह बनना चाहते हैं तो आपको अपने अंदर self confidence को बढ़ाना होगा। अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने तथा self confidence के लेवल को high रखने के लिए आपको अपनी सोच और विचारों में बदलाव लाना होगा। नीचे कुछ प्रभावशाली तरीके दिए गए हैं जिनके द्वारा आप भी self confidence को बढ़ा सकते हैं :-

  • Make small goals | छोटे – छोटे लक्ष्य बनाएं।

शुरुआत के दिनों में आप छोटे – छोटे लक्ष्य बनाकर चलें और उन्हें पूरा करें। जैसे – जैसे आप अपने लक्ष्यों को पूरा करते चलेंगे, आपके अंदर स्वतः ही आत्म विश्वास बढ़ने लगेगा। शुरू में ही बड़ा लक्ष्य से आपको बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सफल होने की संभावना भी कम हो जाती है और self confidence भी कम हो जाता है। आपके जीवन का जो मुख्य लक्ष्य है, उसे ध्यान में रखकर आगे का सफर तय करें। सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ें, एकदम से छलांग लगाने की कोशिश न करें। छोटे – छोटे लक्ष्य तो आपकी उस मंजिल की सीढ़ियां हैं जहां पर आप पहुंचना चाहते हैं।

  • Think like successful people | सफल लोगों की तरह सोचें।

देखिए सफल व्यक्ति भी हमारे और आपके जैसे ही होते हैं, लेकिन उनके अंदर आत्म विश्वास भरपूर होता है। वे भी आपके बीच से ही निकले हैं। वहां पहुंचने के लिए उन्होंने स्वयं को अनुशासित किया। जीवन को सफल बनाने के लिए वे उन नियमों व सिद्धांतों का पालन करते हैं जो उन्हें सफलता की चोटी तक ले जाते हैं। निम्नलिखित नियमों का पालन करके आप भी सफल लोगों की राह पर चल सकते हैं :-

A. Get up early in the morning | प्रतिदिन सुबह जल्दी उठें।

सुबह जल्दी उठना एक अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। हमारे पूर्वजों ने भी हमें यही सिखाया कि सुबह चार या पांच बजे उठना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। सुबह का वातावरण पूर्ण रूप से शुद्ध होता है और ऑक्सीजन की मात्रा भरपूर होती है। सुबह जल्दी उठकर आप आधे से एक घंटा व्यायाम अथवा योग कर सकते हैं जिससे कि पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिल सके। अब आप जो भी काम करेंगे, full energy से करेंगे और वो अच्छे से संपन्न होगा। जब आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे तो आपका confidence भी बढ़ेगा। आपको अपने लिए भी समय मिल सकेगा यदि आप जल्दी उठने की आदत डाल लेते हैं।

B. Reading books | किताबें पढ़ना।

सफल लोगों को किताबें पढ़ने का शौक होता है और उनकी आदत भी। वे अपने खाली समय और यात्रा के दौरान किताबें पढ़ते रहते हैं। Self help books और motivational books आपको नई दिशा दिखाते हैं तथा अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपके अंदर motivation जगाती हैं। किताबें आपका आत्म विश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। आप जैसी अपनी सोच रखोगे वैसा बन जाओगे। अच्छी बुक्स पढ़ें जिससे कि आपका दिमाग सकारात्मक और क्रियात्मक रहे। पढ़ने मात्र से क्या होता है –

इस बात को मन में गांठ बांध लें – “Reading makes you a leader. Readers are leaders.”

C. Make a habit of writing | लिखने की आदत बनाएं।

जितने भी सफल लोग होते हैं वे अपनी दिनचर्या और कार्य का schedule बनाकर अपने नोटपैड या डायरी में लिखकर रखते हैं। वे अपने आप से और दूसरे सफल लोगों से जो भी सीखते हैं उसे डायरी में लिखते हैं। इस प्रकार लिखते रहने से आपके दिमाग में कुछ idea एवम् थॉट्स save हो जाते हैं जो कि आपके self confidence को बढ़ाते हैं। बहुत से विचार हमारे दिमाग में आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन उन्हें हम यदि कहीं लिख लेते हैं तो वे एक यादगार बन जाते हैं। लिखी हुई बातें हमेशा अमर रहती हैं। आपने कभी सोचा है कि आप जो किताबें पढ़ते हैं वे कभी न कभी किसी के द्वारा लिखी गई हैं।

D. Time management | समय प्रबंधन।

इस संसार में समय से बलवान और कीमती कुछ भी नहीं है। यदि आप समय की कदर करते हैं तो समय आपकी कदर करेगा। यानी समय आपको वो सब देगा जो आप अपने जीवन में प्राप्त करना चाहते हैं।

“You need to respect your time. You need to respect others time.”

सफल व्यक्ति अपना time management करना बखूबी जानते हैं। वे समय की वैल्यू समझते हैं, इसलिए समय उन्हें वो सब प्रदान करता है जो वे चाहते हैं। वे लोग अपने समय को सेकंड में आकलन करते हैं। वे अपना समय व्यर्थ में बर्बाद नहीं करते हैं, क्योंकि एक – एक सेकंड मिलकर एक मिनट बनता है और एक – एक मिनट जुड़कर एक घंटा। फिर घंटे से दिन और दिन से सप्ताह – माह – साल बनते चले जाते हैं। इस प्रकार छोटे – छोटे क्षण बनकर ही आपकी दुनिया बन जाती है। इसलिए अपना time management करें और समय को महत्त्व दें। Time management के बारे में और अधिक जानकारी के लिए हमारे अन्य लेख को पढ़ें।

E. Association | संगति।

वातावरण का प्रभाव हमारे – आपके  तथा सबके ऊपर पड़ता है। मान लें एक स्थान विशेष जहां का वातावरण बहुत अच्छा नहीं है। एवम् वहां के लोगों की विचार – धाराएं भी ठीक नहीं हैं तो वहां पर रहकर मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा सफल जीवन की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। ऐसे माहौल में आपका self confidence अपने आप ही कम हो जाता है इसका अर्थ यह है कि यदि आपको अपने जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करनी है तो अपने से अधिक अनुभवी और सफल लोगों की संगति में रहना होगा। इस संगति का परिणाम यह होगा कि धीरे – धीरे सफल लोगों जैसी विचार धारा एवम् सोचने की क्षमता विकसित हो जाएगी। और आप भी उन लोगों की तरह सफल व्यक्ति बन जाएंगे।

F. Think like a leader | लीडर की तरह सोचें।

यदि आप भी एक सफल व्यक्ति एवम् कुशल लीडर बनना चाहते हैं तो उन लोगों की तरह सोचना शुरू करें। आपका भविष्य आपकी thought process पर निर्भर है।

“You think like a leader and you become a leader.”

एक बार एक व्यक्ति था जिसके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं थी लेकिन उसके हाथ – पैर नहीं थे। उसके साथ ही एक मैराथन रनर था जोकि एकदम फिट और स्वस्थ था। दोनों पहाड़ चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पहाड़ी चढ़ते हुए मैराथन रनर ने उससे कहा कि शायद तुम इस पहाड़ी पर नहीं चढ़ पाओगे। क्योंकि तुम्हारे तो हाथ – पैर ही नहीं है। पता है उसने क्या कहा? उसने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि मैं तो ऊपर चढ़ चुका हूं थोड़ी देर में मेरा शरीर भी ऊपर चढ़ जाएगा। इसको कहते हैं self confidence जो कि बहुत ताकतवर है। आप भी सोचना शुरू कीजिए कि – “मैं एक लीडर हूं, मैं एक सफल व्यक्ति हूं।” यकीन मानिए एक दिन आप भी एक सफल व्यक्ति एवम् कुशल लीडर बन जाएंगे।

Self confidence

  • Accept yourself | अपने आप को स्वीकार करें।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उन चीजों से परेशान न हों जिन्हें आप कर नहीं सकते हैं। आप अपनी कमजोरी तथा गलतियों का आकलन करें तथा उनमें सुधार करें। कमजोरी और गलतियों के बारे में ज्यादा सोचकर आप अपना समय बर्बाद न करें। कोई भी व्यक्ति इस संसार में सर्वगुसंपन्न नहीं है, सबके अंदर कुछ न कुछ कमियां रहती हैं। आप इन पर ध्यान न देकर अपनी अच्छाइयों पर ध्यान केंद्रित करें।

इसलिए व्यर्थ में सोचने के बजाय आप अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के तरीकों की तलाश करें। कुछ नया सीखने के लिए नए लोगों से जुड़ें और खुद को पहचानें। आप जैसे भी हैं स्वयं को स्वीकार करें। धीरे – धीरे आपके अंदर self confidence आ जाएगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें।

  • Maintain consistency | निरंतरता बनाए रखें।

आप अपने जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहें। अपनी गलतियों से सबक लें तथा उनमें सुधार करने की कोशिश करें। सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत तथा धैर्य की आवश्यकता होती है। इसलिए कोशिश करते रहें, हार न मानें। कई बार ऐसा होता है कि आप मेहनत कर रहे हैं फिर भी सफलता हासिल नहीं होती है। धैर्य रखें, खुद का आकलन करें और अपने कार्य में निरंतरता बनाए रखें। एक छोटा सा उदाहरण लेते हैं जो कबीरदास जी द्वारा रचित है –

“करत करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर पड़त निशान।।”

अर्थात कुंए में से पानी निकालने के लिए रस्सी को बार – बार खींचने से उस पत्थर पर भी निशान (गड्ढे) पड़ जाते हैं। लेकिन यह एक बार में नहीं होता, पहले दिन में नहीं होता है। इसके लिए रस्सी को बहुत बार नीचे से ऊपर पानी की भरी बाल्टी का बोझ ढोना पड़ता है। तो दोस्तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी, बस मेहनत और लगन से अपना कार्य करते रहें। सफलता का सूत्र ही यही है – मेहनत + लगन = सफलता।

  • Positive thinking | सकारात्मक सोच।

किसी भी कार्य को सकारात्मक दृष्टिकोण से शुरू करें। आप चाहे कहीं भी हों – घर, ऑफिस तथा वर्कप्लेस, अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें। इस तरह से की गई शुरुआत में आपका पूरा मन लगेगा, बोरियत नहीं होगी और कार्य अच्छे से संपन्न होगा। सकारात्मकता और self confidence से किया गया कार्य कभी भी अधूरा नहीं रहता। बिना इसके आप कोई भी कार्य नहीं कर सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ आप हर एक काम को कर सकते हैं और बहुत अच्छे से पूर्ण कर सकते हैं। यदि आपमें यह विद्यमान है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

  • Improve your attire | अपने पहनावे में सुधार करें।

अच्छा पहनावा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे कपड़े पहने जो आपकी पर्सनैलिटी से मेल खाते हों। कपड़े कम खरीदें लेकिन अच्छी क्वालिटी के खरीदें। आज आप जिस तरह से रह रहे हैं उससे बेहतर बनने की कोशिश करें। आपने यह महसूस किया होगा जब आप पुराने और बिना इस्त्री किए हुए कपड़े पहनते हैं तो आपका आत्मविश्वास स्वतः ही कम हो जाता है। और आप यदि अच्छी क्वालिटी के कपड़े पहने हैं, टाई पहने हैं और चमकदार बूट हैं तो आपका आत्मविश्वास पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।

  • Eye contact | आंखों से आंखें मिलाकर बात करना।

आत्म विश्वास बनाए रखने और घबराहट को दूर करने का सबसे आसान तरीका है हमेशा आंखों से आंखें मिलाकर बात करना। जिन लोगों को बात करने में घबराहट महसूस होती है उन्हें दूसरे लोगों से बात करते समय eye contact बनाकर बात करनी चाहिए। इससे आपके अंदर self confidence की वृद्धि होगी। आप ये समझ लें कि जो आपके सामने खड़ा है वो भी एक इंसान है और उसके अंदर भी समझ है। यदि आप नए हैं तो वे इस परिस्थिति को समझ लेंगे। इसलिए बिना झिझक के बात करने का प्रयास करें, आपको अपने अंदर self confidence में बढ़ोत्तरी का अनुभव होगा।

  • Take responsibility | जिम्मेदारी लें।

अपने आत्म विश्वास को बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी लेना सीखें। घर, स्कूल तथा सामाजिक कार्यक्रमों में होने वाली गतिविधियों में शामिल हों तथा उन्हें जोश के साथ पूरा करें। ऐसा करने से आपको अपने अंदर बदलाव नजर आयेगा जोकि आपके self confidence को बढ़ावा देगा। कोई भी कार्य करने के लिए एक योजना बनाएं जिसमें कार्य का पूर्ण विवरण हो और परिणाम का भी अनुमान लगाएं। इस तरीके से यदि आप कार्य को शुरू करेंगे तो आपको सही – गलत का अनुभव होगा। इससे आपके अंदर self confidence आयेगा।

दोस्तो हमारी इस “आत्म विश्वास” पोस्ट से यदि आपको कुछ फायदे मिले या सकारात्मक परिणाम मिले तो कृपया अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर अवश्य करें।

– 🙏धन्यवाद🙏 –

 

Discover more from nkmentalhealth.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading