You can heal your life | आप अपना जीवन ठीक कर सकते हैं।

You can heal your life | आप अपना जीवन ठीक कर सकते हैं।

Healing your life

You can heal your life | आप अपना जीवन ठीक कर सकते हैं।

मनुष्य का जीवन, दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु किया गया संघर्ष है। पूरी जिंदगी हम मेहनत करते हैं, सफलता और समृद्धि पाने के लिए। इसके बाद भी हमें सफलता और समृद्धि नहीं मिलती। तो फिर कैसे आप (You can heal your life | आप अपना जीवन ठीक कर सकते हैं।

16 tips to heal yourself | खुद को चंगा करने के 16 टिप्स।

नीचे कुछ विधियां बताई गई हैं जिनके द्वारा आप अपना जीवन ठीक (heal) कर सकते हैं –

1. Express yourself positively | खुद को सकारात्मक रूप में व्यक्त करें। 

परिस्थितियों का निर्माण आप खुद करते हैं, और अपनी शक्तियों को दे देते हैं। अपनी निराशाजनक परिस्थितियों के लिए आप दूसरेे लोगों पर दोषारोपण करते हैं। आपके ऊपर किसी व्यक्ति, चीज या जगह का कोई दबाव नहीं है। अपने मस्तिष्क के केवल आप ही विचारक होते हैं। इसलिए स्वयं को हर समय सकारात्मक रूप में व्यक्त करें। इस प्रकार आप खुद को चंगा (heal) कर सकते हैं। 

2. I am healing myself | मैं खुद को ठीक कर रहा हूं।

संकल्प लेना एक शुरुआत है। इससे आपके 1लिए आगे के रास्ते खुलते हैं। आप अपने अवचेतन मन से कहते हैं; “मैं जिम्मेदारी उठा रहा हूं।” मैं इस बात से अवगत हूं कि कुछ ऐसा है, जिसे मैं बदल सकता हूं। यदि आप अपने संकल्प को बार – बार लगातार दोहराते हैं तो वह आपके लिए नए मार्ग खोल देता है।

आप अगले कदम की ओर बढ़ेंगे, जिससे आपके उपचार में मदद मिलेगी। जैसे ही आप कोई संकल्प लेते हैं, आप पीड़ित के चरित्र से बाहर निकल आते हैं। अब आप निस्सहाय नहीं हैं। आप अपनी शक्ति को पहचान लेते हैं जिससे आप खुद को healing कर सकते हैं। 

3. Be alert to your promise | अपने वादे के लिए सजग रहें।

यदि आप अपने वादे (संकल्प) दर्पण के सामने कर रहे हैं तो एक पेंसिल और पैड अपने पास रखें। आपको इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि आप किस चीज में विश्वास करते हैं। यदि आपके अंदर किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार आ रहे हैं तो उन्हें पैड पर नोट कर लें। इस समस्या से आपको इसी समय निपटना है।

अगर आप अपने नकारात्मक संदेश के प्रति सजग नहीं हैं तो इसे बदलना बहुत मुश्किल होगा। आप इस बात पर चिंतन करें कि आप जो चाहते हैं वो आपके पास क्यों नहीं है। खुद को heal करने के लिए अपने वादों के प्रति सजग रहें। 

4. Create amazing new beliefs for yourself | अपने लिए अद्भुत नए विश्वासों की रचना करें।

जीवन में यदि आप सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो उन चीजों में विश्वास करो जो आपके सपनों को पूरा कर सकती हैं। अपने अंदर नए – नए विचारों को जन्म दे, उन पर मनन करें और अपने सपनों के लिए कार्य में जुट जाएं। जीवन बहुत ही सादा है।

हममें से प्रत्येक अपनी भावनाओं और तौर – तरीकों से अपने अनुभवों की रचना करता है। हम जो अपने लिए विश्वास करते हैं। और जीवन के प्रति धारणाएं रखते हैं, वही हमारे सामने घटित हो जाती हैं। 

आप भी अपने अनुभव के आधार पर नए विश्वासों की रचना कुछ इस प्रकार कर सकते हैं –

  • मैं हमेशा सुरक्षित हूं।
  • मैं जहां भी जाता हूं, फलता – फूलता हूं।
  • जो कुछ भी मुझे चाहिए वो सही समय पर, सही दशा में मुझे मिल जाता है।
  • मेरा जीवन प्रसन्नता और प्रेम से परिपूर्ण है।
  • मैं बदलने के लिए और आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं।
  • मेरी दुनिया में सब कुछ ठीक है।

5. Experience the potential inside you | अपने अंदर संभावनाओं के योग का अनुभव करें।

संभावनाओं की कोई सीमा नहीं होती। आपको उन सभी सीमाओं के पार जाना है जो आपने स्वयं के लिए बना ली हैं। आप जो भी संभव समझते हैं, अपने मन को उसके पार जाने दीजिए। हर बार जब आप यह सोचते हैं, “मैं यह नहीं कर सकता।” “यह काम नहीं करेगा।” “मेरे पास पर्याप्त शिक्षा नहीं है।” तब आप इन सीमाओं से बंधे रहते हैं।

सीमाएं आपको अपनी संभावनाओं को पूर्णतया विकसित नहीं होने देती। क्या आप जो आज हैं, उसके पार जाना चाहते हैं। आप इस समय क्या सोच रहे हैं, अपने पैड पर नोट कर लें। यही सोच आपके भविष्य की रचना करेगी। क्या यह सोच नकारात्मक है या सकारात्मक है। इसको आप नोट करें और इसको ध्यान में रखें।

6. I am easy to change | मुझे परिवर्तन करना आसान लगता है।

जब आप अपने ऊपर काम करना शुरू करते हैं तो शुरुआत में गलतियां होती हैं। शुरू में गलतियां होना स्वाभाविक है। समय के साथ- साथ धीरे – धीरे चीजें बेहतर होने लगती हैं। यह बेहतर होने की प्रक्रिया की शुरुआत है। यह उसी प्रकार है जैसे उलझे हुए ऊन के धागे को सुलझाना होता है। आप जो कुछ भी सीखना चाहते हैं, उसमें समय और शक्ति दोनों ही लगते हैं। आप कदम दर कदम आगे बढ़ें। जैसे – जैसे आप आगे बढ़ेंगे, रास्ता आसान होता जाएगा। 

अपने जीवन को बाहर से बदलने के लिए आपको अंदर से बदलना होगा। जिस क्षण आप परिवर्तन के लिए इच्छुक होंगे। आप आश्चर्यजनक रूप से पाएंगे कि सारा संसार आपकी सहायता करने लगता है। वह प्रत्येक चीज जिसकी आपको आवश्यकता है, आपके पास पहुंचना शुरू हो जाएगी। खुद को heal करने के इस नियम से आप अपने जीवन की सीढ़ियों पर अगले पायदान पर पहुंच जाएंगे या सफल हो जाएंगे।

7. I am ready for change and to grow | मैं परिवर्तन के लिए और बढ़ने के लिए तैयार हूं।

जैसे ही आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं तो आपके लिए आवश्यक चीजें अपने आप ही खिंची चली आती हैं। बस आपके अंदर नया सीखने की और पुरानी धारणाओं को छोड़ने की दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। मैं अपने आस – पास की परिस्थितियों को देखना चाहता हूं। मैं अपने आप में वृद्धि करना चाहता हूं।

अभी मैं जो कुछ भी हूं उससे अधिक बनना चाहता हूं। जीवन में आगे बढ़ना और परिवर्तन करना उत्साहजनक है। मैं अपने आप को heal करना चाहता हूं। ऐसी धारणा एवम् दृढ़ निश्चय आपके अंदर होना चाहिए। 

Healing

8. Now I will make my future | अब मैं अपना भविष्य बनाऊंगा।

केवल आप ही अपने जीवन के मालिक हैं। आप अपना जीवन अपने माता – पिता या प्रारंभिक वातावरण पर दोषारोपण करके बिता सकते हैं। पर यह आपको एक सताए हुए और दुःखी व्यक्ति के रूप में चित्रित करेगा। इससे आपका कभी कोई भला नहीं होने वाला है। आपके माता – पिता ने अपनी समझ और ज्ञान के अनुसार आपके लिए सबसे अच्छे काम किए। वे आपको उन बातों या चीजों को नहीं सिखा सके जो वे खुद नहीं जानते थे।

आपके जो अभी के विचार हैं या सोच है वहीं आपके भविष्य का निर्माण करेंगे। नकारात्मकता आपके जीवन में दर्द और परेशानियां ला सकती है और सकारात्मकता आपके लिए असीमित आनंदमय जीवन। आपको चुनाव करना है कि आप क्या चाहते हैं?

9. I love my life | मुझे अपने जीवन से प्यार है।

जिस क्षण आप कोई निर्णय लेते हैं या आलोचना करते हैं, तब आप कुछ तरंगें बाहर भेज रहे होते हैं। वे वापस आपके पास आयेंगी। क्या आप अपना सारा जीवन बिना आलोचना के जी सकते हैं? यदि ऐसा हो जाए तो कितना सुखद और आसान हो। आपकी पूरी Life heal (ठीक) हो जाएगी। आप सुबह उठेंगे और महसूस करेंगे कि प्रत्येक व्यक्ति आपको प्यार करेगा।

कोई भी आपकी आलोचना या आपको नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करेगा। आप बहुत अच्छा अनुभव करेंगे। “आप अपने आप को ये दे सकते हैं तथा इसकी कल्पना कर सकते हैं।” सुबह पूर्ण उत्साह के साथ उठकर आप एक खुशहाल दिन बिताने का अनुभव कर सकते हैं। 

10. I deserve happiness | मैं खुशियां पाने योग्य हूं।

अधिकतर लोग बचपन से ही इस विश्वास में जीते हैं कि वे इस वातावरण में जीवन जीने के योग्य नहीं है। हम अपनी धारणाओं या विश्वास प्रणाली को बचपन में ही सीख लेते हैं। फिर हम जीवन के पथ पर इसी प्रकार के अनुभव बनाते हुए चलते हैं; जो हमारे विश्वासों से मिलते – जुलते हैं। आप यह सोचना शुरू कीजिए कि आप इससे बेहतर जीवन के योग्य हैं। आप अपने बचपन की सीमाओं के पार जाने के योग्य हैं।

आप दर्पण में देखें और ये दोहराएं कि “मैं सबसे बढ़िया के योग्य हूं। मुझे संपन्न होना चाहिए। मुझे प्यार मिलना चाहिए।” “मैं बहुत बढ़िया हूं और सब कुछ पाने के लिए तैयार हूं।” इस प्रकार आप खुद को और अपने पूरे जीवन को heal कर पाएंगे।

11. I am healthy and full of strength | मैं स्वस्थ हूं और शक्ति से भरपूर हूं।

अपने अंदर आप एक अपार शक्ति का अनुभव करें और अपने कदमों में उछाल महसूस करें। अपनी चमकदार आंखों को देखें। आप इस पर अपना अधिकार जताएं कि चमकदार किरणें बिखेरते हुए आप ही हैं। मैं अपने शरीर का आदर करता हूं और उसके साथ अच्छा व्यवहार करता हूं। मैं ब्रह्मांड की शक्ति से जुड़ा हुआ हूं और उसे अपने अंदर प्रवाहित होने की आज्ञा देता हूं।

मेरे पास अद्भुत चमकदार शक्ति है। मेरा जीवन स्वस्थ्य है और अपार शक्तियों से भरपूर है। इस प्रकार का विश्वास एवम् कल्पना अपने अंदर उत्पन्न करें। आप निश्चित ही स्वयं को heal कर पाएंगे।

12. I can do whatever I want to do | मैं जो कुछ करना चाहता हूं, कर सकता हूं।

मैं जो चाहूं, वह कर सकता हूं। जब भी मैं वह करना चाहता हूं, जो मैं कर सकता हूं, मेरे साथ कुछ आश्चर्यजनक होता है। जैसे ही मैं अपने आप को पोषित करता हूं, मुझे अपने जीवन में ज्यादा आनंद की अनुभूति होती है। जितना ही मैं आनंदित होता हूं उतना ही दूसरे लोग मुझे प्यार करते हैं।

मैं अपने आप से प्रेम करता हूं और उसका अनुमोदन करता हूं। मैं अपने बारे में अच्छा अनुभव करता हूं। मेरे प्रफुल्लित संसार में सब कुछ ठीक है। अपने बारे में अच्छा अनुभव करना ही प्रसन्नता कहलाता है। स्वयं के बारे में अच्छा अनुभव करके अपना जीवन heal करें।

13. I forgive myself for doing anything wrong | मैं अपने आप को कुछ भी ग़लत करने के लिए क्षमा करता हूं।

बहुत से लोग अपराध बोध की गहरी भावना से ग्रसित रहते हैं। हमेशा अपने आप को गलत समझते हैं। आप यह ठीक नहीं कर रहे हैं। आप स्वयं को अतीत में किए गए किसी गलत काम के लिए क्षमा नहीं करते। अपराध बोध किसी समस्या का समाधान नहीं है। यदि आपने वास्तव में बीते समय में कोई गलत काम किया था। जिसके बारे में आप दुःखी महसूस करते हैं तो ऐसा करना बंद कीजिए।

अपराधी सजा को ढूंढता है और सजा दर्द पैदा करती है। अपने आप को और दूसरों को क्षमा कर दीजिए। अपने बनाए हुए बंदीगृह से बाहर निकलिए। अपराध बोध से कभी कोई बेहतर अनुभव नहीं कर सकता न ही वह किसी परिस्थिति को बदल सकता है। अपराधी अनुभव करना बंद करें और अपने जीवन को heal करना आरंभ करें।

14. My hands are very powerful, healing devices | मेरे हाथ बहुत शक्तिशाली, स्वस्थ करने वाले उपकरण हैं।

शायद आपको याद होगा जब कभी आपके शरीर में कहीं भी दर्द होता है तो सबसे पहले आप उसे छूने या सहलाने का प्रयास करते हैं। जिससे कि वो बेहतर लगे और उसमें आराम मिले। अतः आप अपने आप को ऊर्जा देने का प्रयास करें। एक गहरी सांस लीजिए और तनाव को खत्म कीजिए। अपने शरीर से भय, क्रोध और दर्द को भगाकर अपने दिल से मोहब्बत का दरिया बहने दीजिए। अपने हृदय को भी खुला छोड़ दीजिए जिससे कि बाहर से प्यार अंदर आ सके।

आपके शरीर को पता है कि उस स्वास्थ्यवर्धक शक्ति का कैसे प्रयोग करना है। अपने अंतस्तल से प्रेम पुंज को निकलते देखिए – एक खूबसूरत, सुंदर रोशनी। उस प्रेम को अपने हृदय से निकलकर अपने बाहों में तथा हाथों में आने दें। वह प्रकाश आपके व्यक्तित्व में करुणा, समझदारी और दूसरों की परवाह करने की राह बनाता है।

आप स्वयं को सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ महसूस करें। आपके हाथ शक्तिशाली हैं। आपको प्रेम मिलना चाहिए। आपकी कोई देखभाल करे, अपने को उन चीजों को प्राप्त होने दीजिए। और यह ऐसा ही है। आप अपने द्वारा स्वयं को heal करने की शक्ति रखते हैं।

15. I accept what is best for me | मैं वह स्वीकार कर लेता हूं, जो मेरे लिए सर्वोत्तम है।

कुछ लोग “नहीं” कहना नहीं जानते। केवल एक ही तरीके से वे नहीं कह पाते हैं – और वह है बीमार पड़ जाना। आप कल्पना करें, यदि आपके ऊपर कोई गर्म चीज फेंकी जाए तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? क्या आप उसे पकड़ लेंगे या आप उसे पकड़े रहेंगे चाहे उससे आपके हाथ जल रहे हों। आप उसके रास्ते से क्यों नहीं हट जाते?

क्या किसी चीज को मना कर देना संभव है, चाहे वह कोई उपहार ही क्यों न हो। क्या आप इस बात से अवगत हैं, कि अच्छी चीजों को स्वीकार करें और जो आपके लिए सर्वोत्तम है उसे अवश्य। इस प्रकार आप अपने आप को heal करने की दिशा में चलने लगेंगे।

16. My income is continuously increasing | मेरी आय लगातार बढ़ रही है।

आप खुद को heal करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। आप दो विकल्पों में से एक को चुन सकते हैं – या तो आप धन को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं या फिर खुद से दूर भगा सकते हैं। यही सिद्धांत अन्य प्रकार के सुख – समृद्धि पर भी लागू होता है। अपनी आय को बढ़ाने का सबसे तेज तरीका है – मानसिक कार्य करना या गणना करना।

शिकायत करने से कोई लाभ नहीं होता है। आपका एक मानसिक ब्रह्मांडीय बैंक खाता है। आप इसमें धनात्मक संकल्प जमा कर सकते हैं। और यह विश्वास कर सकते हैं कि आप इसके योग्य हैं या नहीं। धन ऊर्जा है, शक्ति है; यह सेवाओं का आदान – प्रदान है। आप जो स्वयं में विश्वास करते हैं, उसी के योग्य होते हैं। आप यह संकल्प लें – “मेरी आय लगातार बढ़ रही है। मैं संपन्नता के योग्य हूं।”

दोस्तो यदि ये लेख (You can heal your life | आप अपना जीवन ठीक कर सकते हैं।) आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि ये लेख आपको पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर अवश्य करें।

🙏धन्यवाद🙏

One thought on “You can heal your life | आप अपना जीवन ठीक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *