To believe in yourself | स्वयं में विश्वास करने के लिए।

To believe in yourself | स्वयं में विश्वास करने के लिए।

This image is showing to believe in yourself

To believe in yourself | स्वयं में विश्वास करने के लिए।

यह आर्टिकल (To believe in yourself | स्वयं में विश्वास करने के लिए।) एक महत्त्वपूर्ण आर्टिकल है। जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए खुद पर विश्वास होना जरूरी है। स्वयं में विश्वास आपके लक्ष्य को हासिल करने में उस सीढ़ी के पायदान जैसा है, जिसके सहारे आप पूरी सीढ़ी की ऊंचाई तक पहुंच जाते हैं। विश्वास के बारे में हमने इस लेख (To believe in yourself | स्वयं में विश्वास करने के लिए।) द्वारा आपको जानकारी देने का प्रयास किया है।

Definition of believe | विश्वास की परिभाषा।

विश्वास शब्द के कई अर्थ हैं लेकिन उन सभी में यह संकेत मिलता है कि इसमें किसी चीज, शक्ति या शक्तियों में विश्वास किया जा रहा है। जो आपके व्यक्तिगत नियंत्रण से बाहर है। यह भी सच है कि आप सकारात्मक, उत्पादक और प्रगतिशील परिणाम उत्पन्न करने के लिए इस चीज तक पहुंच सकते हैं। Believe के ही कारण आप हर नई सुबह की शुरुआत करते हैं। तथा रोजमर्रा की जिंदगी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।

“पेड़ की शाखा पर बैठा पंछी कभी भी इसलिए नहीं डरता कि डाल हिल रही है, क्योंकि पंछी डाल पर नहीं अपने पंखों पर विश्वास करता है।”

– अज्ञात

विश्वास वह धारणा है जो कि हमारे मन में किसी व्यक्ति के प्रति उसका सद्भाव, सत्यता, दृढ़ता आदि अथवा किसी सिद्धांत आदि की सत्यता अथवा उत्तमता का ज्ञान होने के कारण उत्पन्न होती है। अथवा किसी विषय या वस्तु की सत्यता के बारे में अनुमान के आधार पर होने वाला दृढ़ निश्चय है।

“यथार्थवादी बनने के लिए आपको चमत्कारों में विश्वास करना होता है।”

– हेनरी क्रिस्टोफर वेली

Believe is very important and essential | विश्वास बहुत ही महत्त्वपूर्ण और अनिवार्य है। :-

हमारा विश्वास हमें दैनिक जीवन में संघर्ष जारी रखने की शक्ति प्रदान करता है। यह हमें हर दिन गुजारकर अगले दिन के लिए ले जाता है। और हमें भविष्य के लिए योजनाएं बनाने की क्षमता प्रदान करता है। संसार और इसकी शक्तियां हमारे नियंत्रण में नहीं हैं और न कभी वे पूरी हो सकती हैं। सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है जब हमारे अंदर यह believe होगा जो इसे साकार करने के लिए आवश्यक है।

आज इंसान चंद्रमा, ग्रहों तथा तारों की प्रकृति व गतिविधियों को समझ चुका है। इससे पहले ये विश्वास ही था जिस वजह से वह रात को सो पाया कि अगले दिन सूरज फिर से उगेगा, मौसम जारी रहेंगे, पृथ्वी तथा वर्षा उसकी फैसलों को पोषण देंगी और जिंदगी इसी तरह चलती रहेगी। Believe हमारी निजी और रोजमर्रा की जिंदगी में ही महत्त्वपूर्ण नहीं होता है बल्कि पूरा मानव समाज ही believe पर आधारित है।

संसार में प्रत्येक व्यक्ति यह believe करते हुए अपनी भूमिका अदा करता है कि हर दूसरा व्यक्ति भी ऐसा ही करेगा। जिससे कि समाज की सारी आवश्यक चीजें पूरी हो जाएं। हमारे उठाए गए रक्षात्मक कदम चाहे जितने भी समझदारी भरे लगते हों। सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि चुनौतीपूर्ण समय में हमें विश्वास (believe) की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। यदि हम बेहतर कल देखना चाहते हैं तो हमें बेहतर कल में believe करना होगा।

  • Our second option is sorrow | हमारा दूसरा विकल्प है… दुःख :-

यदि आप किसी भी चीज में believe नहीं करते हैं या कर नहीं सकते हैं तो क्या होता है? जरा विकल्प के बारे में सोचिए। यदि आप सारा विश्वास गंवा देते हैं तो क्या होगा?

विकल्प है दुःख…

“शंका ऐसी पीड़ा है जो इतनी एकाकी है यही नहीं जानती कि विश्वास इसका जुड़वा भाई है।”

– खलील जिब्रान

ऊपर वाला उद्धरण खास तौर पर प्रासंगिक है। Believe के अभाव में शंका रहती है। और शंका डर से उत्पन्न होती है। शंका के कारण आप पूरे संसार से पृथक होकर खुद में सिमटकर रह जाते हैं। हर इंसान निराशावादी संसार में जिंदा रहने की कोशिश कर रहा है। यह सचमुच अनुसरण करने के लिए एक सूनी, दर्दभरी राह है। वास्तव में believe और शंका एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। और आप हमेशा चुन सकते हैं कि आप किस तरफ जाना पसंद करेंगे।

“हर कल के दो हैंडल होते हैं। आप इसे चिंता के हैंडल से पकड़ सकते हैं या फिर आप इसे विश्वास के हैंडल से पकड़ सकते हैं।”

– हेनरी वॉर्ड बीचर

“विश्वास तब पहले पायदान पर पांव रखना है जब आपको पूरी सीढ़ियां न दिख रही।”

– मार्टिन लूथर किंग, जूनियर

  • Believe takes you beyond yourself | विश्वास आपको खुद से परे ले जाता है।

आप वर्तमान में जो भी सुन या देख सकते हैं, believe आपको उसके पार ले जाता है। और आपको एक ऐसी शक्ति के संपर्क में पहुंचा देता है, जो आपसे परे है। चाहे आप धार्मिक हो या न हो।

“जब आपका विश्वास सशक्त होता है तो आप पाएंगे कि अब नियंत्रण का एहसास पाने की कोई जरूरत नहीं रह गई है। कि चीजें उसी प्रकार प्रवाहित होंगी जैसी वे होंगी। और आप भारी आनंद महसूस करते हुए उनके साथ प्रवाहित होंगे।”

– इमैनुअल टैनी

  • Believe is the seat of karma | विश्वास कर्म का पायदान है।

कर्म के बिना विश्वास अपूर्ण वादे की तरह है, अधूरे सपने की तरह है। यदि आपके मन में प्रबल believe है कि आपमें सफल पेशेवर संगीतकार बनने कि प्रतिभा है। लेकिन आप कभी कोई वाद्य यंत्र नहीं उठाते हैं या संगीत नहीं सीखते हैं। तो आप मंच पर खड़े होकर, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद में भीड़ की प्रशंसा ग्रहण नहीं कर सकते हैं।

“मेरे विचार में विश्वास एक कठोर बनाने वाली प्रक्रिया है, एक तरह का मानसिक कलफ़ है।”

– ई. एम. फॉर्स्टर

यह भी पढ़ें :- मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के 7 सूत्र।

यदि विश्वास को वास्तविकता में लाने के लिए कर्म आवश्यक है तो यह भी इतना ही सच है कि believe विचार को कर्म में बदलने का तरीका है। यह एक सुंदर संयोजन है जो एक – दूसरे को पोषण देता है। यह उन सब चीजों के लिए एक तरह का चुंबक है। जो सकारात्मक और उत्पादक प्रकृति है।

“हर सृजन के पीछे विश्वास होता है जो इसे मेहराव की तरह सहारा देता है। उत्साह बेमानी है: यह तो आता – जाता रहता है लेकिन यदि कोई विश्वास करता है तो चमत्कार हो जाते हैं।”

– हेनरी मिलर

  • Believe in yourself | स्वयं में विश्वास करें।

“साहस वाला व्यक्ति विश्वास से भरा व्यक्ति भी होता है।”

– मार्कस टुलियस सिसरो

यदि आप इस समय किसी ऐसी जगह पर हों जो बहुत अच्छी महसूस न होती हो या बहुत सुरक्षित न लगती हो। तो आपसे आग्रह करता हूं कि आप खुद को याद दिलाएं कि यह सिर्फ अस्थाई स्थिति है। यही निराशा का इलाज है।

आज इस समय आप जो भी अनुभव कर रहे हैं वह सिर्फ वर्तमान वास्तविकता है। और पर्याप्त विश्वास होने पर वर्तमान स्थिति बदल सकती है। Believe आपको एक स्वप्न देता है जो दूरगामी होता है। आप अपने जीवन में मौजूद उन बीजों को देख सकते हैं जो फल देने वाले हैं या दे सकते हैं।

Believe in yourself

आपको इस समय वह करने की जरूरत है जिससे आप नए भविष्य, नए कल को भांप सकते हैं। और उसकी तरफ पहुंचने के लिए आप भी अपनी योग्यता के अनुसार काम करके मदद कर सकते हैं। आपका काम इसी बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि आप क्या चाहते हैं? इसी पर निगाह जमाएं रखें। कार्य करते रहें, सकारात्मक बने रहें और खुद को सकारात्मक लोगों के आस – पास रखें।

“विश्वास इंसान की आवश्यकता है। वह अभागा है जो किसी भी चीज में यकीन नहीं करता है।”

– विक्टर ह्यूगो

  • Believe in yourself is the first step | स्वयं में विश्वास पहला कदम है।

स्वयं में विश्वास एक अनिवार्य और पहला कदम है। यह सुनने में बहुत आसान लगता है लेकिन करने में मुश्किल हो सकता है। आप पहलेपहल शंका महसूस कर सकते हैं और ये स्वाभाविक है। Believe की शक्ति ऐसी कोई चीज नहीं है जिसे नापा या “देखा” जा सके।

आपका तार्किक मन और सोचने का वह तरीका जिसे हमारे शैक्षणिक तंत्र ने प्रोत्साहित किया है,  प्रमाण मांगता है। आप अपने विश्वास को जो अकेला प्रमाण दे सकता है वह है अंतिम परिणाम। आप अपने बलबूते पर अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं बशर्ते आप believe करें।

“आस्था उसमें विश्वास करने में निहित होती है जब यह विश्वास करने की तर्क की शक्ति के परे हो।”

– वोल्टेयर

तर्कसंगत और विवेकपूर्ण सोच अकेले आपके विकल्पों को सीमित कर देगी, लेकिन स्वयं में believe आपके खुद के ज्ञान के साथ शुरू होता है। आत्मज्ञान से उत्पन्न होने वाला विश्वास आपको शुरुआत से आगे तक ले जाएगा। यह आपको अनुमति देगा कि आप कोई अवसर देखें और कहें, हां मैं इसकी कोशिश कर सकता हूं।

जब असफलता दरवाजा खटखटाती है और सफलता बहुत दूर नजर आती है तब स्वयं में believe सबसे महत्वपूर्ण बन जाता है। भविष्य के स्वप्न को थामे रखना और वहां पहुंचने की योग्यता में विश्वास रखना कई बार यही एक मात्र चीज होती है। जो आपको वहां तक ले जाएगी।

“स्वयं में विश्वास और अनुशासन रखना तब आसान होता है जब आप विजेता हों, जब आप नम्बर वन हों। विश्वास और अनुशासन तो तब मायने रखता है जब आप अभी तक विजेता न बन पाए हों।”

– विन्स लोंबार्डी

“आशावाद वह विश्वास है, जो उपलब्धि की ओर ले जाता है। आशा और विश्वास के बिना कुछ भी संभव नहीं है।”

– हेलेन केलर

  • Sustainable results are proof of continued believe | सतत परिणाम निरन्तर विश्वास का प्रमाण है।

सच्चा विश्वास और जोश ही आपको सकारात्मक कर्म की ओर ले जाता है। Believe होने का यही मतलब है कि आपके कार्य, आपके विचारों का अनुसरण एक ऐसे लक्ष्य की ओर करते हैं जो अवश्यंभावी बन जाता है।

“कर्म के बिना विश्वास, बिना पंख वाली चिड़िया की तरह है; हालांकि यह धरती पर अपने साथियों के साथ फुदक सकती है। लेकिन यह उनके साथ कभी आसमान तक नहीं उड़ पाएगी।”

– फ्रांसिस ब्यूमोंट

मैं एक सार्वभौमिक सत्य के बारे में बात कर रहा हूं कि विश्वास के बाद कर्म करना बहुत जरूरी होता है। आप जो कर्म करते हैं वह निरंतर होना चाहिए। सभी कार्य आपके लक्ष्यों की ओर केंद्रित होने चाहिए। निश्चित रूप से सफलता की राह में झटके लग सकते हैं। और आप हर मोड़ पर जबरदस्त सफलता की उम्मीद नहीं कर सकते।

विन्स लॉन्बार्डी की तरह बनें और असफलता को अपने समीकरण और योजनाओं में आने ही न दें। लेकिन जब आपके अंदर Believe होता है तो आपके पास अपनी पद्धतियों को नवाचार करने की स्टैमिना भी होगी। जब तक कि आप विजेता फॉर्मूला नहीं खोज लेते।

“विश्वास के बिना इंसान कुछ नहीं कर सकता। विश्वास के साथ सभी कार्य संभव हैं।”

– सर विलियम ऑस्लर

  • What do you see | आप क्या देखते हैं?

आप कैसे काम करेंगे यह इस बात पर निर्भर होगा कि आप क्या देख सकते हैं। आप जो देख सकते हैं वह आपकी मानसिकता पर आधारित होता है। Believe को शुरू से ही वहां रखना होता है, क्योंकि तब वहां कोई दूसरी चीज नहीं होती है। यदि आपके अंदर डर है तो आप समस्याओं और परेशानियों को देखेंगे। और यदि विश्वास है तो अवसरों को देखेंगे।

यदि आपके मन में believe होगा तो आपमें शुरुआत करने और जुड़े रहने की शक्ति होगी, चाहे जो हो जाए। यदि आपके मन में डर है तो आपको छिपे हुए दरवाजे दिखेंगे और आप मुंह ढक कर सोते रहेंगे। कर्म believe का प्रमाण है। स्वयं में विश्वास आपके लक्ष्यों की दिशा में निर्माण की शुरुआत है। विश्वास डर की अवस्था में जीने का विपरीत है – और डर भी एक believe है। उसके नीचे विकल्प है और हमें चुनाव करने का मौका मिलता है।

“स्वयं में विश्वास सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित रास्ता है।”

– माइकल एंजेलो

Believe in others | दूसरों में विश्वास।

आपको किसी दूसरे इंसान पर विश्वास करना होगा। यह सुनने में सरल लगता है लेकिन यह काफी मुश्किल भी बन सकता है। यदि आपको दूसरेे लोगों पर believe नहीं है तो आपका जीवन बहुत मुश्किल हो जाएगा। यह आपके विकल्पों को सीमित कर देगा।

यही नहीं, यह आपके अतीत से मेल न खाने वाला भविष्य देखने की आपकी योग्यता को भी सीमित कर देगा। यदि आप दूसरों पर विश्वास करते हैं तो इससे आपका पेशेवर और निजी जीवन ज्यादा समृद्ध बन सकता है।

आप अपने दम पर जितना हासिल कर सकते हैं , उससे कहीं ज्यादा आप दूसरों पर believe करके हासिल कर सकते हो। हमें मिलकर काम करने के लिए बनाया गया है। और मिलकर काम करने का मतलब है, एक – दूसरे पर विश्वास करने में सक्षम होना।

“मैं हमेशा हर व्यक्ति के सर्वश्रेष्ठ में यकीन करना पसंद करता हूं – इससे बहुत सारी मुश्किलें बच जाती हैं।”

– रडयार्ड किपलिंग

आपको दूसरों पर विश्वास करना चाहिए, यह कहना एक बात है। इसे सचमुच ही अभ्यास में उतरना बिल्कुल ही अलग बात है। निश्चित रूप से believe करने की बात स्वयं को बताकर शुरू करना पहला कदम है, जो अनिवार्य है। लेकिन आपको संसार में विकास करने और समृद्ध होने के लिए जो believe और आस्था चाहिए, उसे सचमुच महसूस करने के लिए इससे अधिक की आवश्यकता होगी।

“जिस व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास होता है, वही दूसरों के प्रति वफादार बन सकता है।”

– एरिक फ्रॉम

  • Believe develops | विश्वास विकसित होता है।

जब आप दूसरे लोगों पर believe करते हैं तो यह उन्हें बेहतर चीजों की ओर ले जाता है – यह संक्रामक बन जाता है। यह केवल जीवित रहने और डर के बिना आगे बढ़ने वाली रणनीति ही नहीं है। यह तो एक ऐसी चीज है जिसे आप संप्रेषित (communicated) करते हैं। और यह दूसरे लोगों के साथ आपके सभी संबंधों को बेहतर बनाएगी। चाहे वह परिवार हो, मित्र हो, सहकर्मी हो या नियोक्ता हो।

“ज्ञान केवल आधा हिस्सा है बाकी आधा हिस्सा विश्वास है।”

– नोवालिस

यह भी पढ़ें:- मोटिवेशन

“आस्था उस पर विश्वास करना है, जो दिखाई नहीं देती है। इस आस्था का पुरस्कार उस चीज को देखना है, जिस पर आप विश्वास करते हैं।”

– सेंट ऑगस्टिन

  • Believe in a higher power | ज्यादा ऊंची शक्ति में विश्वास।

जब हम अपने विश्वास को जमीनी स्तर से ऊपर बनाते हैं, यानी स्वयं पर believe से शुरू करके दूसरे लोगों तक और फिर उसे बढ़ाकर हमारे समुदाय और संसार तक ले जाते हैं; तो यह तय है कि इससे हम सब ज्यादा करीब आयेंगे।

“जो लोग सच्चे विश्वास से, सच्चे दिल से ईश्वर को आवाज देते हैं, उनकी आवाज निश्चित रूप से सुनी जाएगी। और उन्होंने जो मांगा या चाहा है, वह उन्हें मिल जाएगा।”

– मार्टिन लूथर किंग

“विश्वास और प्रार्थना आत्मा के विटामिन हैं; इनके बिना मनुष्य स्वस्थ नहीं रह सकता।”

– महालिया जैकसन

दोस्तो, हमारी ये पोस्ट (To believe in yourself | स्वयं में विश्वास करने के लिए।) आपको कैसी लगी। हमें कमेंट में जरुर बताएं क्योंकि आपके कमेंट हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें।

-🙏 धन्यवाद 🙏-

5 thoughts on “To believe in yourself | स्वयं में विश्वास करने के लिए।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *